रामगोपाल ने लगा दी मुहर, अखिलेश ही रहेंगे सपा के अध्यक्ष
रामगोपाल यादव ने कहा कि इसमें कोई संदेश नहीं है, अब अखिलेश यादव ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है, और आगे भी वही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहेंगे।
इटावा (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में तगड़ा झटका झेलने वाली समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष को लेकर चल रही बातों को खारिज कर आज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने मुहर लगा दी। रामगोपाल यादव ने इटावा में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
रामगोपाल यादव ने कहा कि इसमें कोई संदेश नहीं है, अब अखिलेश यादव ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है, और आगे भी वही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहेंगे। पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ महासचिव रामगोपाल यादव भी आज इटावा में ही हैं।
यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने Lucknow पेट्रोल चोरी मामले को ईवीएम से जोड़ा
रामगोपाल यादव ने कहा कि पार्टी ने अखिलेश यादव को ही अध्यक्ष चुना है। उनको यह पद कोई तोहफे में या फिर किसी की मेहरबानी से नहीं मिला है। उनको राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया था। रामगोपाल ने कहा कि अखिलेश यादव अब किसी भी कीमत पर य पद नहीं छोड़ेंगे।
यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार की रक्षा नीति में खोट के कारण मारे जा रहे सैनिक : अखिलेश
समाजवादी पार्टी के महासचिव ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव अक्सर ही बेकार की बातें करते हैं। उनकी यह आदत भी बरकरार है। अब तो बेकार की बातें करना बंद कर दें। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने कभी भी अध्यक्ष पद किसी को सौंपने को नहीं कहा था और न ही नेता जी (मुलायम सिंह यादव) ने अखिलेश यादव की किसी बात को नही माना है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने पार्टी को बचाने का काम किया है।
योगी सरकार हमारा बजट खर्च कर रही
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सेफई में रामगोपाल यादव के आवास पर जाकर उनसे करीब चालीस मिनट तक बात की। बाद में कार्यकर्ताओं से कहा कि अभी योगी सरकार हमारा बजट खर्च कर रही है।नया बजट आने के बाद वह कुछ बोलेंगे।कानून व्यवस्था खराब है।