लाइन पार आने व जाने को करना होगा फुट ओवर ब्रिज का प्रयोग
क क क क क क क
By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Aug 2022 05:45 PM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2022 05:45 PM (IST)
लाइन पार आने व जाने को करना होगा फुट ओवर ब्रिज का प्रयोग
जागरण संवाददाता, इटावा : बीते दो साल बाद रेलवे के मनोरंजन सदन में आयोजित की गई, श्री कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी को देखने के लिए आने वाले लोगों की भीड़ को ट्रेन हादसे से बचाने के लिए आरपीएफ ने लोहे की ग्रिल लगाकर कच्चा पैदल रास्ता बंद कर दिया है। अब लोगों को फुट ओवर ब्रिज से होकर निकलना होगा। पहले लोग इस ब्रिज का इस्तेमाल नहीं करते थे और कच्चे रास्ते से ही निकल जाते थे।
आरपीएफ इंस्पेक्टर गजेंद्र पाल ने बताया कि यह जागरूकता का ही परिणाम है कि इस वर्ष एक भी ट्रेन हादसा नहीं हुआ है। जो कच्चा रास्ता था, उसे बंद कर दिया गया। जो लोग इधर-उधर जाने के लिए पैदल रास्ते का इस्तेमाल करते थे वे अब ऐसा नहीं कर सकेंगे। सभी लोगों को पुल के रास्ते से ही होकर जाना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें