Move to Jagran APP

दीपों की जगमगाहट से पक्का तालाब का नजारा मनोरम

जागरण संवाददाता, इटावा : दीपावली के अवसर पर संपूर्ण प्रदेश में मनाए गए दीपोत्सव कार्यक्रम के त

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Oct 2017 03:01 AM (IST)Updated: Fri, 20 Oct 2017 03:01 AM (IST)
दीपों की जगमगाहट से पक्का तालाब का नजारा मनोरम
दीपों की जगमगाहट से पक्का तालाब का नजारा मनोरम

जागरण संवाददाता, इटावा : दीपावली के अवसर पर संपूर्ण प्रदेश में मनाए गए दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत जनपद में सभी नगर पालिका और नगर पंचायत स्तर पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में नगर के पक्का तालाब पर 500 से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की जगमगाहट से पक्का तालाब का नजारा मनोरम हो गया था।

loksabha election banner

इस अवसर पर भाजपा नेताओं विश्वास जताया कि विविधताओं वाले देश में दीपों के पर्व पर एकता और अखंडता ²ढ़ होगी। योगी सरकार में उत्तर प्रदेश नए शिखर की तरफ बढ़ेगा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे, विधायक सरिता भदौरिया, विकास भदौरिया, कृपा नारायण तिवारी आदि उपस्थित रहे। पक्का तालाब पर आतिशबाजी की गई और कार्यकर्ताओं को मिठाईयां बांटी गई।

एक दीया शहीदों के नाम जलाया

मानव विकास समिति द्वारा दीपावली की पूर्व संध्या पर एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम शास्त्री चौराहा पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के नीचे आयोजित किया गया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तिवारी, कृष्ण बिहारी तोमर, जिलाध्यक्ष राम प्रकाश चित्रवंशी, अजय मिश्रा, प्रखर गौड, निशांति ¨सह, सोनू राठौर, रामू दिवाकर, श्याम दिवाकर, रमेश यादव, डा. रामकृष्ण राठौर, शिव कुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.