Move to Jagran APP

उम्रदराज दूल्हा देख दुल्हन ने नहीं लिए फेरे

संवाद सहयोगी भरथना नगर के मुहल्ला बालूगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में दूल्हे की ज्यादा उम्र देख दुल्हन ने फेरे लेने से इंकार कर दिया। सारी रात दोनों पक्षों में समझौता वार्ता होने पर भी दुल्हन राजी नहीं हुई। तड़के वह दहेज का सारा सामान लोडर में भरकर अपने गांव रवाना हो गयी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 07:28 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 06:14 AM (IST)
उम्रदराज दूल्हा देख दुल्हन ने नहीं लिए फेरे
उम्रदराज दूल्हा देख दुल्हन ने नहीं लिए फेरे

संवाद सहयोगी, भरथना : नगर के मोहल्ला बालूगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में दूल्हे की ज्यादा उम्र देख दुल्हन ने फेरे लेने से इन्कार कर दिया। सारी रात दोनों पक्षों में समझौता वार्ता होने पर भी दुल्हन राजी नहीं हुई। तड़के वह दहेज का सारा सामान लोडर में भरकर अपने गांव रवाना हो गयी।

loksabha election banner

नगर के मोहल्ला महावीर नगर निवासी राजलाल उर्फ लल्ला पुत्र प्रभूदयाल कश्यप की शादी मैनपुरी जनपद के ग्राम निटावली निवासी एक लड़की के साथ तय हुई थी। लड़की के परिजन उसे व परिजनों को साथ लेकर 17 अप्रैल को वाहनों से भरथना आ गये और गेस्ट हाउस में तिलक व लगुन की सारी रश्में पूरी होने के बाद रात करीब साढ़े दस बजे बरात बारौठी के लिए पहुंची, जहां पर लड़की पक्ष द्वारा बरात की आवभगत की गयी। इसके बाद किसी बात को लेकर नाराज होकर दूल्हा अपने घर महावीर नगर चला गया। जहां पर घराती लड़कियां पहुंची और दूल्हे को मनाकर समारोह स्थल पर ले आयीं। जहां पर देर रात जयमाल का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इसके बाद जब दुल्हन द्वारा फेरे लेने की बात आयी तो उसने दूल्हे की उम्र ज्यादा देखकर फेरे लेने से इन्कार कर दिया। रात भर दोनों पक्षों में समझौता वार्ता चलती रही लेकिन लड़के वालों की एक न चली और दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी रही। उसका साफ कहना था कि दूल्हे की उम्र ज्यादा है। जानकारी मिलने पर भरथना के कई गणमान्य नागरिक भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने भी समझौता कराने का प्रयास किया। जिसमें वे असफल रहे। इसके बाद लड़का पक्ष ने यूपी 100 को इस संबंध में सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर आयी लेकिन वह समझौते की बात सुनकर वापस चली गयी। किसी तरह समझौता न होने पर अंत में दोनों पक्ष ने अपने-अपने खर्चे का विवरण प्रस्तुत किया। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खर्चे का भुगतान किया। फिर दहेज का सारा सामान भरकर लड़की पक्ष के सभी लोग अपने गांव रवाना हो गये। लड़के पक्ष का कहना था कि समारोह का कवरेज करने के लिए वीडीओ कैमरा नहीं लाया गया, इसलिए दुल्हन नाराज हो गयी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.