अधिकारियों व कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा व पारदर्शिता की शपथ ली
संवाद सहयोगी सैफई उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. राजकुमार ने स
संवाद सहयोगी, सैफई : उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. राजकुमार ने सतर्कता जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत विश्वविद्यालय के प्रशासकीय भवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं जवाबदेही की शपथ दिलाई। विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी व निष्पक्षता से पूरा करने तथा किसी प्रकार के लोभ, लालच से दूर रहने की प्रतिज्ञा ली।
कुलसचिव सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि केंद्रीय सतर्कता आयोग की पहल पर सतर्कता जागरुकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सतर्क भारत समृद्ध भारत विषय के अंतर्गत विश्वविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन सभी विभागों द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि सतर्कता जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत विवि के प्रशासकीय भवन में कुलपति प्रो. डॉ. राजकुमार द्वारा विश्व विद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं जवाबदेही की शपथ दिलाई गई। प्रतिकुलपति डॉ. रमाकांत यादव, संकाय अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार, कुलसचिव सुरेश चन्द्र शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी उमाशंकर, फैकेल्टी मेंबर ने भी शपथ ली।