व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
संवाद सहयोगी चकरनगर व्यापार मंडल की चकरनगर व हनुमंतपुरा चौराहा इकाई के पदाधिकारि
संवाद सहयोगी, चकरनगर : व्यापार मंडल की चकरनगर व हनुमंतपुरा चौराहा इकाई के पदाधिकारियों ने समारोह पूर्वक शपथ ग्रहण की। समारोह में अतिथियों सहित कस्बा के सभी व्यापारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। हनुमंतपुर चौराहा के व्यापारियों ने चंबल पुल से बाइक रैली निकालकर उत्साहवर्धन किया।
हनुमंतपुर चौराहा के श्री हरि गेस्ट हाउस में कार्यक्रम सुनील पोरवाल की अध्यक्षता में हुआ। हनुमंतपुर व्यापार मंडल इकाई से चुने गए हनुमंतपुर के नगर अध्यक्ष विनोद राजावत, महामंत्री श्याम तिवारी एवं कोषाध्यक्ष प्रदीप यादव व युवा नगर अध्यक्ष संजीव पोरवाल उर्फ बंटी, महामंत्री राजकुमार दुबे व कोषाध्यक्ष सुबोध पोरवाल सहित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने शपथ ली। राम नरेश विश्वकर्मा, भगवती शरण सोनी, सुनील गुप्ता, संतोष पोरवाल के नाम जिला कार्यकारिणी में जोड़कर शपथ दिलाई गई।
बैठक में जिलाध्यक्ष संतोष चौहान, प्रदेश संगठन मंत्री शिवप्रताप भदौरिया ने कहा कि हम सिर्फ व्यापारी हैं। प्रदेश संगठन मंत्री शिवप्रताप भदौरिया, उपाध्यक्ष शिव कुमार सिंह उर्फ संजू चौहान, जिला अध्यक्ष संतोष चौहान, पुरुषोत्तम मिश्रा, बलवीर यादव, सुमित चौहान, शिव भूषण चौहान सहित हनुमंतपुर चौराहे के व्यापारी मौजूद रहे। संचालन गौरव गुर्जर ने किया। इसी क्रम में चकरनगर कस्बा में भी व्यापारियों का शपथ कार्यक्रम हुआ।