Move to Jagran APP

समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुलायम ने लाई मुस्कान

जागरण संवाददाता इटावा सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 07:03 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 11:52 PM (IST)
समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुलायम ने लाई मुस्कान
समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुलायम ने लाई मुस्कान

जागरण संवाददाता, इटावा : सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्म दिवस सैफई सहित पूरे जनपद में धूमधाम से मनाया गया। कई जगह केक काटा गया। सैफई स्थित आवास पर पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने जन्मदिन का केक काटा। सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटा और उनके दीर्घायु होने की कामना की। गोपाल यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। उनके मार्गदर्शन में अखिलेश यादव आम जनता के लिए काम कर रहे हैं। इस अवसर पर युवा नेता कार्तिकेय यादव, कुलदीप गुप्ता संटू, डा. भूपेंद्र दिवाकर, कमलेश कठेरिया, वीरभान सिंह भदौरिया, जितेंद्र कुमार दोहरे, पप्पन सिधी, उत्तम सिंह प्रजापति, गंगाराम कुशवाहा मौजूद रहे। शहर अध्यक्ष वसीम चौधरी के आवास पर केक काटकर मिठाई बांटी गई। बच्चों को फल, बिस्कुट बांटे गए और आतिशबाजी चलाई गई। वसीम चौधरी ने संकल्प लिया कि 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनाई जाएगी। शहर उपाध्यक्ष विशाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष साहिद सिद्दीकी, जमील अंसारी, नरेश चंद्र राठौर, संजय तिवारी मौजूद रहे।

loksabha election banner

प्रसपा कार्यालय पर शिवपाल सिंह यादव के पुत्र आदित्य यादव ने अपने समर्थकों के साथ केक काटा और मुलायम सिंह यादव के दीर्घायु व स्वस्थ रहने की कामना की। इस अवसर पर प्रसपा जिलाध्यक्ष सुनील यादव, प्रमुख महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, प्रदेश महासचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ आशीष पटेल, जिला सचिव कामिल कुरैशी, जिलाध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ आलोक दीक्षित, जिला महासचिव अनवार हुसैन, नगर अध्यक्ष इदरीश अंसारी, रतन चौधरी, ध्रुव चतुर्वेदी मौजूद रहे। पीएसपी लोहिया सभा के अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने साईं मंदिर पक्का तालाब पर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया।

सैफई में मुलायम सिंह यादव के 82वें जन्मदिन के अवसर पर सैफई स्थित आवास पर पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने केक काटकर मनाया। बेहद सादगी के तौर पर तेज प्रताप सिंह ने अपने बाबा के चित्र के सामने केक रखकर उसे काटा तथा उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश के किसान, मजदूरों व नौजवानों के लिए जो काम की लकीर नेताजी ने खींची थी उसकी बराबरी कोई दूसरा नेता आजादी के सात दशक लंबे अंतराल के बाद भी नहीं कर पाया है। इस मौके पर संतोष शाक्य ब्लॉक अध्यक्ष, राजवीर बाबा, विजय शाक्य, अंकित उर्फ बीटू प्रधान प्रतिनिधि सैफई, राजवीर ठेकेदार, गनेश फौजी, नरेंद्र नगला हरनाथ, मौजूद रहे।

जसवंतनगर में नगर अध्यक्ष सुनील यादव, विधानसभा अध्यक्ष विद्याराम यादव ने मुलायम सिंह यादव के चित्र के सामने केक भी काटा गया। प्रमोद यादव, मुनेश यादव, दाताराम शंखवार, ओम प्रकाश, डॉ. राजकुमार, सुनील प्रजापति, राम अवतार सिंह यादव, चंद्रशेखर, बजरंगी यादव उपस्थित रहे। ग्राम नगला हरे में सपा के सेक्टर प्रभारी अनिरुद्ध यादव ने केक काटा।

भरथना में नगर के जवाहर रोड स्थित शांता आश्रम में समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व रक्षामंत्री पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्म दिवस सपाईयों ने हर्ष उल्लास के साथ केक काटकर मनाया। पूर्व सांसद प्रदीप यादव ने उनके दीर्घायु होने की कामना की, पूर्व राज्य मंत्री अशोक यादव, नगर पालिका अध्यक्ष हाकिम सिंह, जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव बंटी, पूर्व चेयरमैन अजय यादव गुल्लू, लल्ला सिंह कठेरिया, नगर अध्यक्ष प्रताप सिंह वर्मा, वेदप्रकाश मयंक मौजूद रहे। जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र यादव बाबूजी ने भी अपने मील में केक काटा।

उदी में बढ़पुरा विकास खंड प्रांगण में सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की मौजूदगी में केक कटा। कुलदीप गुप्ता संटू, वीरभान सिंह भदौरिया, आनंद यादव टंटी, कमलेश कठेरिया, ब्लॉक प्रमुख मनोज दिवाकर, आदित्य गोविद, चंदन सिंह बघेल, राजवीर राजपूत, शिवम पाल मौजूद रहे। ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र भदौरिया, जिला सचिव शिल्पू भदौरिया, डा. सुरेंद्र सिंह बघेल, शंकर सिंह भदौरिया, अनिल भदौरिया, राधाकृष्ण यादव मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.