प्रवासियों को 21 दिन का क्वारंटाइन जरूरी
उत्तर प्रदेश से बाहर से आए प्रवासियों को घरों में 21 दिन क्वारंटाइन रखा जाएगाए क्वारंटाइन सेंटरों में सुविधाएं बढ़ायी जाएं और सभी को राशन मिल जाए इसके लिए सभी के राशनकार्ड वनवाए जाए शासन द्वारा वनाए
संवादसूत्र, ऊसराहार : औद्योगिक प्रदेश से घरों पर आ रहे प्रवासियों को 21 दिन क्वारंटाइन कराया जाए। क्वारंटाइन सेंटरों में सुविधाएं बढ़ायी जाएं। सभी गरीबों और प्रवासियों को राशन नियमित मिले इसके लिए सभी के राशनकार्ड बनवाए जाएं। यह निर्देश शासन द्वारा घोषित जनपद में कोविड-19 महामारी के नोडल अधिकारी राम यज्ञ मिश्रा ने ताखा में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने के दौरान दिए। उपजिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्य ने उन्हें जानकारी दी कि ताखा तहसील क्षेत्र में तीन स्थानों पर आश्रय स्थल स्थापित किए गए हैं, इसके साथ ही कुछ अन्य स्थानों को भी आपातकालीन स्थिति के लिए चिह्नित किया गया है। नोडल अधिकारी ने कम्युनिटी किचिन की व्यवस्थाओं को देखा साथ ही कुदरैल व ताखा गांव में जाकर प्रवासी मजदूरों के स्वजनों को कोरोना महामारी से बचाव के नियमों का पालन करने को कहा। नोडल अधिकारी ने सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के पश्चात उपजिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्य की कार्यशैली की सराहना की। नोडल अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत कार्ययोजना तैयार करने को एसडीएम मौर्य ने तहसील स्तर अधिकारी-कर्मियों की बैठक करके अग्रिम रणनीति तैयार की।