प्रवासियों को मनरेगा से मिला काम
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पुरावली में ग्रामीणों की मांग पर बाहर से आए हुए बेरोजगार प्रवासियों और गांव के मनरेगा मजदूरों को चकरोड निर्माण के लिए लगाया गया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 28 May 2020 06:05 PM (IST)Updated: Thu, 28 May 2020 06:11 PM (IST)
संवादसूत्र, महेवा : ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पुरावली में ग्रामीणों की मांग पर बाहर से आए हुए बेरोजगार प्रवासियों और गांव के मनरेगा मजदूरों को चकरोड निर्माण के लिए लगाया गया है। पुरावली ग्राम से दिलीपनगर मार्ग तक करीब तीन गड्ढे का चकरोड का निर्माण करीब 30 साल नहीं बनाया गया था। गांव वालों की मांग पर प्रधान सुभाष यादव व सचिव यशवीर ने उक्त कार्य को प्रस्ताव देकर मंजूर कराया। गुरुवार से उक्त कार्य पर पहले दिन 62 मजदूर लगाए गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें