Move to Jagran APP

Mainpuri Bypoll: शिवपाल ने भाजपा प्रत्याशी रघुराज को बताया विश्वासघाती, बोले-शिष्य होते तो बिना बताए नहीं जाते

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी बहू डिंपल यादव के समर्थन में नुक्कड़ सभा में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य पर निशाना साधा। कहा वो खुद को मेरा शिष्य बताते हैं लेकिन उन्होंने विश्ववासघात किया है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Sat, 26 Nov 2022 01:56 PM (IST)Updated: Sat, 26 Nov 2022 01:56 PM (IST)
Mainpuri Bypoll: शिवपाल ने भाजपा प्रत्याशी रघुराज को बताया विश्वासघाती, बोले-शिष्य होते तो बिना बताए नहीं जाते
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल ने जसवंतनगर क्षेत्र में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।

इटावा, जागरण संवाददाता। मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में सपा प्रत्याशी बहू डिंपल यादव (Dimple Yadav) के लिए अपनी विधानसभा जसवंतनगर क्षेत्र में प्रचार कर रहे प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि रघुराज खुद को तो मेरा शिष्य बताते हैं पर मेरे साथ बड़ा विश्वासघात किया है।

loksabha election banner

जसवंतनगर के बसरेहर ब्लाक के ग्राम राहिन में नुक्कड़ सभा में शिवपाल सिंह ने कहा कि मैंने रघुराज सिंह शाक्य (Raghuraj shakya) की नौकरी लगवाई और फिर उसे दो बार सांसद व एक बार विधायक बनवाया। इन सबके बाद भी उसने मेरे साथ विश्वासघात किया है। कहा, रघुराज किसी भी शाक्य नेता को आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते हैं, इसलिए बीते  विधानसभा चुनाव में इटावा सीट से सर्वेश शाक्य को हराने का काम किया था।

उन्होंने कहा कि अगर वे मेरे सच्चे शिष्य होते तो इस तरह साथ छोड़कर बिना बताए नहीं जाते। भाजपा में शामिल होने से पहले रघुराज को फोन किया था तो लखनऊ इलाज कराने जाने की बात कही थी। वे इलाज न कराकर दूसरे दिन भाजपा में शामिल हो गए। जिसने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया वो उनकी बहू के खिलाफ ही चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गए। अगरा थोड़ा भी सम्मान करते उन्हें चुनाव लड़ने से मना कर देना चाहिये था।

शिवपाल ने कहा कि हमारे घर की बहू चुनाव मैदान में लड़ रही है तो हम एक हो गए हैं। हमने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से भी कह दिया है कि आगे भी एक रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.