इटावा सफारी पार्क में तेंदुए ने एक और नील गाय मारी
जागरण संवाददाता, इटावा : इटावा सफारी पार्क में रविवार रात फिर तेंदुए ने एक नीलगाय को मार
जागरण संवाददाता, इटावा : इटावा सफारी पार्क में रविवार रात फिर तेंदुए ने एक नीलगाय को मार डाला। वन विभाग के कैमरों में उसकी तस्वीर कैद हुई है।
मालूम हो कि तीन दिन पूर्व तेंदुआ सफारी की एंटी लोप (काला हिरन) सफारी में घुस आया था। इसके बाद उसने एक नीलगाय को मार दिया था। उसे सफारी के ही एक व्यक्ति ने सड़क पार करते देखा था। वन विभाग ने सोमवार को बफर जोन में कर्मचारियों की तैनाती और बढ़ा दी। दो गाड़ियों से चार-चार कर्मचारी रात भर पेट्रो¨लग कर रहे हैं, इसके अलावा तीन कैंप भी स्थापित किए गए हैं। जहां तीन-तीन कर्मचारी तैनात हैं। सफारी के निदेशक पीपी ¨सह ने बताया कि सफारी क्षेत्र में छह स्थानों पर कैमरे लगे हैं। रविवार रात तेंदुआ निकला था। उसने एक नीलगाय को मार दिया। तेंदुए को पकड़ने के लिए बफर जोन में ¨पजड़ा भी रखा गया है परंतु ¨पजड़े के अंदर वह नहीं गया। सफारी के उपनिदेशक, सहायक वन संरक्षक व क्षेत्रीय वन अधिकारी लगातार 24 घंटे इस तेंदुए की खोजबीन में लगे हैं।
चार साल का वयस्क है तेंदुआ
सफारी के निदेशक ने बताया कि तेंदुए की जो तस्वीरें कैद हुई हैं, उनमें तेंदुआ चार वर्ष का और पूर्णत: वयस्क लग रहा है। उन्होंने बताया कि एक ही तेंदुए के आने की सूचना है। बफर जोन काफी बड़ा क्षेत्र है और यह तेंदुआ उसी क्षेत्र में विचरण कर रहा है। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा चुनौती तेंदुए के डियर सफारी व एंटीलोप सफारी में घुसने को लेकर है।