मुख्य मार्ग के जलभराव ने लोगों को घरों में किया कैद
संवाद सहयोगी जसवंतनगर गांव की मुख्य सड़क पर जलभराव से ग्रामीण मुश्किल में फंस गए हैं। बुज
संवाद सहयोगी, जसवंतनगर : गांव की मुख्य सड़क पर जलभराव से ग्रामीण मुश्किल में फंस गए हैं। बुजुर्ग, बच्चे व महिलाएं घर में कैद रहने को विवश हैं। गंदे पानी के बीच से निकलने पर अक्सर गिरने से चोट भी लगती है। ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके चलते लोगों में आक्रोश पनप रहा है।
कस्बा से सटा गांव भावलपुर मार्ग जो हाईवे से प्रारंभ होकर सुगंधनगर, भगवानपुरा, कंचनिया आदि मिलाकर करीब एक दर्जन गांवों में जाने वाला संपर्क मार्ग पर जलनिकासी अवरुद्ध होने के कारण जलभराव होने से स्थिति बदहाल है। संपर्क मार्ग किनारे नाला न बनने से गंदे पानी की निकासी नहीं हो पाती। क्योंकि किसानों ने सड़क किनारे खेतों में जलनिकासी बंद कर दी है। नाला नहीं होने से सड़क पर ही जलभराव की समस्या बनी हुई हैं। सड़क पर गंदा पानी जमा होने के कारण राहगीरों को आगमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी से स्कूल के लिए रास्ता जाता है इसलिए बच्चे, शिक्षक भी परेशान हैं। लोग दीवार का सहारा लेकर निकलते हैं या खेतों में बनी पगडंडी से आते हैं। अक्सर फिसलकर गिरने से चोटिल होते हैं। इसके अलावा गंदे जलभराव से उठने वाली दुर्गंध के कारण बीमारियों के फैसले का खतरा बना हुआ है। कई बार अफसरों से गुहार लगाई गई लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के चलते नतीजा सिफर है। समाजसेवी पवन कुमार, रमाकांत पाल, मुकेश, सुरेंद्र आदि ग्रामीणों ने बताया कि तत्कालीन ग्राम प्रधान रामौतार पाल की पहल से जलभराव की समस्या के मद्देनजर एक साल पहले पीडब्लूडी विभाग द्वारा सड़क पर जलभराव की वजह से मार्ग का कुछ हिस्से को ऊंचा कराया गया था लेकिन जल निकासी न होना इसके पीछे बड़ी वजह रही। इसके बाद से ग्रामीण राह देख रहे हैं लेकिन हल नहीं निकला। लोगों की पीड़ा जलभराव के छुटकारे को सड़क के दोनों ओर जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया जाए तो इसके बाद समस्या खत्म होगी। सड़क पर जलभराव के अलावा गंदगी भी साफ हो जाएगी।
डा राजबहादुर ¨सह इस सड़क से राहगीरों का आना-जाना है, सड़क पर जलभराव से परेशानी है। पिछले साल गिरने से पैर की हड्डी टूट गई थी। उम्र ज्यादा होने के कारण हमेशा दिक्कत रहती है। जलनिकासी को सड़क किनारे नाला निर्माण कराया जाना बेहद जरूरी है।
दशरथ ¨सह यादव यह समस्या पिछले साल से लगातार है। प्रतिदिन गंदे पानी में लोग गिरकर चोटिल होते हैं। कपड़े भी खराब हो जाते हैं। लोगों की शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। अफसरों के साथ जनप्रतिनिधि भी इस तरफ ध्यान दें।
प्रदीप कुमार कीचड़ भरे मार्ग पर सबसे अधिक परेशानी छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाते समय होती है। कई बार छोटे बच्चे इन जर्जर मार्गों पर गिरकर चोटिल हो चुके हैं। बच्चों के स्कूल आगमन के समय ¨चता रहती है।
जितेंद्र कुमार यादव, प्रधानाचार्य
मामला पीडब्लूडी विभाग का हैं फिर भी इस जटिल समस्या को संबंधित अधिकारियों को बताया गया है कि जल्द ही सड़क किनारे हाईवे तक नाला निर्माण कराया जायेगा, उससे ग्रामीणों की समस्या को दूर किया जाएगा।
रामौतार पाल प्रधान
ग्राम पंचायत भावलपुर