Move to Jagran APP

एक करोड़ से कराया जाएगा व्यवस्थाओं में सुधार

जागरण संवाददाता इटावा जनपद के एतिहासिक इटावा महोत्सव का आगाज 1 दिसंबर से 29 दिसंबर तक होगा। इससे पूर्व महोत्सव में व्यापारियों की सुविधा के लिए तकरीबन 1 करोड़ से अधिक की धनराशि से विकास कार्य कराये जाने की स्वीकृति समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी जेबी सिंह ने दी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 09:46 PM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 06:26 AM (IST)
एक करोड़ से कराया जाएगा व्यवस्थाओं में सुधार
एक करोड़ से कराया जाएगा व्यवस्थाओं में सुधार

जागरण संवाददाता, इटावा : जनपद के एतिहासिक इटावा महोत्सव का आगाज 1 दिसंबर से 29 दिसंबर तक होगा। इससे पूर्व महोत्सव में व्यापारियों की सुविधा के लिए तकरीबन 1 करोड़ से अधिक की धनराशि से विकास कार्य कराये जाने की स्वीकृति समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी जेबी सिंह ने दी।

loksabha election banner

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित महोत्सव समिति की बैठक में निर्णय हुआ कि 23-23 लाख की लागत से 12 शौचालय व 12 स्नानागार बनेंगे तथा 47 हजार की लागत से दो कॉम्पलेक्स बनाए जाएंगे। इसमें एक पूर्वी चौराहा के पास बंबा के पास तथा दूसरा झंडा होटल के पीछे बनाया जाएगा। इसके साथ ही पूर्वी चौक की सड़कें पक्की होंगी तथा चबूतरा भी पक्के बनाए जाएंगे। इसके साथ ही महोत्सव में आने वाले बाहर के व्यापारियों की सुविधा के लिए जो भी जरुरी होगा विकास कार्य कराया जाएगा। इस दौरान महोत्सव समिति के महासचिव, उपजिलाधिकारी सदर सिद्धार्थ, वरिष्ठ सदस्य गिरिराज नारायण अग्रवाल, राज किशोर वाजपेई, विजय नारायण सिघल, शांति स्वरुप पाठक, सुरेश चंद्र त्रिपाठी, मेहरवान सिंह कुशवाहा, वीरेन्द्र कुमार दुबे, विशन चंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.