पत्नी से विवाद पर पति ने नहर में लगाई छलांग
जागरण संवाददाता इटावा थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत दतावली में भोगनीपुर प्रखंड की
जागरण संवाददाता, इटावा : थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत दतावली में भोगनीपुर प्रखंड की नहर में शुक्रवार को दोपहर बाद एक युवक ने छलांग लगा दी। उसने यह कदम पत्नी से विवाद होने के बाद क्षुब्ध होकर उठाया। देर शाम तक उसकी तलाश में गोताखोर जुटे हुए थे।
35 वर्षीय संजय पुत्र जगदीश नागर निवासी तुलसी अड्डा थाना फ्रेंड्स कॉलोनी शुक्रवार को करीब 12 बजे पत्नी से कहासुनी होने के बाद घर से निकल आया था। वह दतावली नहर पटरी पर पहुंचा और पेंट, चप्पल उतार कर रख दी। कुछ पल बाद उसने नहर में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब संजय नहर में कूदा तो वह शर्ट पहने हुआ था। इससे साफ है कि वह नहर में नहाने के मकसद से वहां पर नहीं आया था। तब लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस की दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब तीन घंटे तक संजय को तलाशने की कवायद की लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस ने घटना की जानकारी परिवार को दी, जिस पर परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंच गये। देर शाम तक संजय का पता न चलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने परिवारीजनों को समझाया और उन्हें शांत करने का प्रयास किया।