Etawah : हेड कांस्टेबल ने घरेलू कलह के चलते पत्नी की गोलीमार की हत्या, खुद के सर पर भी किया फायर
इटावा में हैड कांस्टेबल ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद अपने सर पर गोली मार ली। हैड कांस्टेबल को नाजुक हालातों में अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घर से तमंचा बरामद किया है।
By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Tue, 22 Nov 2022 06:43 PM (IST)Updated: Tue, 22 Nov 2022 06:43 PM (IST)
इटावा, जागरण संवाददाता। हैंड कांस्टेबल 50 वर्षीय बृजेश कुमार यादव पुत्र बरजोर सिंह यादव ने अपनी 50 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी के सिर में गोली मारकर हत्या करने के बाद अपने सिर में गोली मार ली। घटना फ्रेंड्स कालोनी थाने की ओमपुरम कालोनी की है। हैंड कांस्टेबल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से आयुर्विज्ञान विवि. सैफई के लिए रेफर किया गया है। सर पर गोली लगने से हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना मंगलवार की शाम दोनों के बीच किसी बात पर विवाद बढ़ने के बाद सामने आई है। झगड़े के वक्त घर पर 21 वर्षीय पुत्र विकास यादव था। उसके मुताबिक माता-पिता को झगड़ते देख वह नाराज होकर घर की दूसरी मंजिल से उतरकर घर के बाहर निकल आया था। जैसे ही वह बाहर निकला उसे दूसरे ही पल फायर की आवाज सुनाई दी। बेटे ने बताया कि वह जब दौड़कर पहुंचा तो मां रसोईघर में मृत पड़ी थी और पिता रसोईघर के बगल वाले कमरे में पड़े थे। उनके सिर में गोली लगी थी।
जिला अस्पताल के डाक्टर शिवम राजपूत के मुताबिक गोली सिर में फंसी हुई है। घटना की सूचना पर एएसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह, सीओ सिटी अमित कुमार सिंह, थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह, फाेरेंसिक टीम ने घर पर जाकर मौका मुआयना किया। बैड पर पड़ा 315 बोर का तमंचा बरामद किया गया है। विकास यादव ने बताया कि उसके पिता औरैया जिले के एरवा कटरा थाने में हैड कांस्टेबल पद पर तैनात हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें