केंद्र में बनेगी महागठबंधन की सरकार
संवाद सूत्र, बकेवर (इटावा) : उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन से सीख लेते हुए सभी धर्मनिरपेक्ष
संवाद सूत्र, बकेवर (इटावा) :
उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन से सीख लेते हुए सभी धर्मनिरपेक्ष दलों को एकजुट होकर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए। लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में महागठबंधन की सरकार बनेगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जादू अब खत्म हो गया है। ये बातें राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव ने कहीं। रविवार को महेवा ब्लाक के ग्राम बहेड़ा में निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए बिहार के पूर्व मंत्री पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
आर्थिक आधार पर आरक्षण के सवाल पर तेज प्रताप ने कहा कि वह गरीब सवर्णो के 10 फीसद आरक्षण को गलत नहीं मानते, लेकिन बिहार में महादलित व पिछड़े वर्ग के लोगों को भी सम्मान मिलना चाहिए। बिहार में अकेले चुनाव लड़ने या गठबंधन करने के सवाल पर बोले, इसका फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे। भाई तेजस्वी यादव से मतभेदों को सिरे से नकारते हुए कहा कि हमने ही तो उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया था। रैली में शंखनाद किया था कि तेजस्वी मेरा अर्जुन है।
-------------
विजय प्रताप को बनाया जिलाध्यक्ष
बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने विजय प्रताप ¨सह सेंगर को राजद का जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। उनके साथ डॉ. सुजीत ¨सह परमार प्रदेश अध्यक्ष बिहार, मयंक परमार प्रदेश अध्यक्ष राजद छात्र सभा बिहार, चंद्र प्रकाश कार्यालय प्रभारी, प्रमोद कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायणी सेना, संतू यादव प्रदेश सचिव छात्र सभा भी थे। स्वागत करने वालों में प्रधान राहुल तिवारी, रामजी पाल, राम मिश्रा, लाल ¨सह सेंगर, मनोज दुबे, लालमणि दुबे, प्रहलाद सेंगर, संजीव दीक्षित, महेंद्र यादव, प्रदीप यादव, महेश बाथम, गोपाल पोरवाल मौजूद थे।