सरकारी स्कूल अंग्रेजी माध्यम के होंगे
संवाद सहयोगी चकरनगर रू पार्टी की मंशा के अनुरूप देशव्यापी गांधी संकल्प यात्रा के तहत सांसद ने क्षेत्रीय विधायक और जिला स्तरीय नेताओं के साथ चकरनगर में पदयात्रा की। इस दौरान क्षेत्रीय जनता ने सांसद का जगह.जगह भव्य स्वागत किया। सांसद ने भी जगह.जगह रुककर लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
संवाद सहयोगी, चकरनगर : पार्टी की मंशा के अनुरूप देशव्यापी गांधी संकल्प यात्रा के तहत सांसद ने क्षेत्रीय विधायक और जिला स्तरीय नेताओं के साथ चकरनगर में पदयात्रा की। इस दौरान क्षेत्रीय जनता ने सांसद का जगह-जगह भव्य स्वागत किया। सांसद ने भी जगह-जगह रुककर लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित देशव्यापी गांधी संकल्प यात्रा के तहत सांसद डॉ. राम शंकर कठेरिया ने जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे, कार्यकारिणी सदस्य गोपाल मोहन शर्मा और क्षेत्रीय विधायक सावित्री कठेरिया, प्रशांत राव चौबे के साथ संसदीय क्षेत्र चकरनगर के चांदई माता मंदिर पर माथा टेककर पद यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान सांसद का जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया। जवाहर इंटर कॉलेज में वीर सिंह यादव ने अंग वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया। पदयात्रा के दौरान सांसद अपनी टीम के साथ कई किमी पैदल चलकर मानपुरा गांव पहुंचे। उक्त गांव में भाजपा नेता पूरनमल दिवाकर ने स्वागत करते हुए गांव के विकास में बाधक बन रहीं समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा। इस मौके पर सांसद ने उपजिलाधिकारी को सभी विभागों द्वारा कैंप लगाकर समस्याओं का निवारण करने का आदेश दिया। इसी क्रम में पद यात्रा के दौरान गनियावर पहुंचे सांसद कठेरिया ने बताया कि आने वाले समय में योगी सरकार सभी सरकारी स्कूल अंग्रेजी माध्यम करने जा रही है।
उन्होंने बताया कि डेढ़ सौ वर्ष पहले गांधीजी के सपने को साकार बनाते हुए हम लोगों ने ये संकल्प यात्रा निकाली है। सांसद ने बताया कि कोई भी सांसद आपके बीच में इस प्रकार पैदल चलकर आज तक नहीं आया होगा। लेकिन हम हमेशा इसी प्रकार आपके बीच आते रहेंगे। सचिव और ग्राम प्रधान की शिकायत पर सांसद ने एसडीएम को जांच के आदेश दिये। टीम के साथ पहुंचे सांसद ने पालीघार में पद यात्रा का समापन किया। विमल भदौरिया, सज्जन प्रधान, मुकेश राजावत, बादशाह यादव, सचेन्द्र चौहान, पिटू कठेरिया, रज्जन सिंह, संजीव चौहान, धीरेंद्र तिवारी, योगेंद्र सिंह चौहान सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
संवाद सूत्र बकेवर के अनुसार : कस्बा के पुराना नहर पुल से रविवार को सांसद रामशंकर कठेरिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गांधी संदेश पद यात्रा का शुभारंभ किया। पदयात्रा में क्षेत्रीय विधायक सावित्री कठेरिया, भाजपा नेता गोपाल मोहन शर्मा, हरनाथ सिंह कुशवाह, धनंजय कुशवाह, लालजी चौहान, मंगल सिंह राजावत, मोनू सिकरवार, रामू चौहान, राजीव तिवारी, दीपू चौहान, विनोद सिंह राजावत, शिवकुमार चौहान, संजू सभासद, संतोष सिंह चौहान, छोटे चौहान, महेश वर्मा ने स्वागत किया।