उर्वरक विक्रेताओं के यहां छापे, सात दुकानें निलंबित
उवर्रक क क क क
उर्वरक विक्रेताओं के यहां छापे, सात दुकानें निलंबित
जासं, इटावा : कृषि विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को पूरे जनपद में उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 49 दुकानें चेक की गई। 15 उर्वरक के नमूने संग्रहीत किए गए। गड़बड़ी मिलने पर सात दुकानों को निलंबित कर दिया गया है। जबकि सात दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने बताया कि आरएन सिंह उपनिदेशक कृषि द्वारा 13 उर्वरक दुकानों का निरीक्षण कर पांच नमूने लिए गए। उनके द्वारा 27 दुकानों का निरीक्षण कर छह नमूने लिए गए। जबकि प्रमोद कुमार भूमि संरक्षण अधिकारी राष्ट्रीय जलागम द्वारा नौ दुकानों का निरीक्षण कर चार नमूने लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश के बाद की गई है। आगे भी छापा मारने की कार्रवाई जारी रहेगी।