धोखेबाज चीन की तोड़नी होगी आर्थिक मजबूती
जागरण संवाददाता इटावा देश की सीमा पर चीन की धोखेबाजी रणनीति के तहत हिसक झड़प में म
जागरण संवाददाता, इटावा : देश की सीमा पर चीन की धोखेबाजी रणनीति के तहत हिसक झड़प में मेजर समेत शहीद हुए 20 जवानों को लेकर समूचे देश की जनता में जबरदस्त आक्रोश भर गया है। इसकी झलक जनपद में भी दिखाई दे रही है। शहर से लेकर देहात में चीनी वस्तुओं का बहिष्कार किया गया तथा प्रदर्शन करके चीन के राष्ट्रपति के खिलाफ नारेबाजी हुई। इसी के साथ कई व्यापारियों और समाज सेवियों ने जनता से चीनी वस्तुओं के बहिष्कार की अपील की तो सरकार से चीन से हर तरह के संबंध विच्छेद करके ईंट का जवाब पत्थर से देने की मांग की।
हर तरह के संबंध हो समाप्त
भारत सरकार को चीन से हर तरह के संबंध समाप्त करना चाहिए। जनता को चीन के बजाए स्वदेशी वस्तुएं अपनाने के लिए मन बना लेना चाहिए। देश का भला देश के अन्नदाता, उद्योगपति और व्यापारी करेंगे।
- अनंत प्रताप अग्रवाल जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल
देश को बनाना होगा आत्मनिर्भर
चीन की हिसक झड़प सोची समझी रणनीत के तहत की गई है, अब देश को आत्मनिर्भर बनना होगा। कुछ समय के लिए कष्ट सहना पड़ सकता है लेकिन चीन की वस्तुओं का बहिष्कार करने से चीन की आर्थिक मजबूती टूट जाएगी। भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए हम सभी को चीन के खिलाफ रहना होगा।
- रोहित जैन व्यवसायी
चीन हमेशा से धोखेबाज
चीन हमेशा से धोखेबाज रहा है, इसकी नीति विस्तारवादी है। हम सभी भारतीयों को अपने सैनिकों की शहादत का बदला लेना है तो चीन की सभी वस्तुओं का बहिष्कार करना चाहिए। इससे चीन की आर्थिक मजबूती टूट जाएगी और भारत आत्मनिर्भर होगा।
- कपिल चौबे व्यवसायी
चीन को सिखाएंगे सबक
देश की सेना और जनता चीन को सबक सिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। जनता स्वयं सड़कों पर आकर चीन की वस्तुओं का बहिष्कार कर रही है। हम सभी का दायित्च है कि प्रधानमंत्री के आह्वान को मानते हुए लोकल-वोकल को अपनाकर अपना भारत महान बनाना चाहिए।
- मनोज अग्रवाल अध्यक्ष सावधान संस्था