स्पोर्टस कॉलेज सैफई के पांच खिलाड़ी उत्तर प्रदेश की टीम में चयनित
जागरण संवाददाता, इटावा : मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के 5 हॉकी खिलाड़ी उत्तर प्रद
जागरण संवाददाता, इटावा : मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के 5 हॉकी खिलाड़ी उत्तर प्रदेश की 14 वर्षीय हॉकी टीम में चयनित किए गए हैं। 10 से 14 जनवरी तक हरियाणा में आयोजित हो रही 14 वर्षीय राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ी मोहित कुशवाहा, राजा अली, मोहम्मद कैफ, जीशान अली व फहद खान का चयन किया गया है। यह खिलाड़ी वर्तमान में हॉकी प्रशिक्षक मोहम्मद जियाउर्रहमान से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। खिलाड़ियों के चयन पर प्रधानाचार्य एसके लहरी ने चयनित खिलाड़ियों एवं कोच को बधाई दी है।
खिलाड़ियों के चयन होने के क्रम हॉकी प्रशिक्षक मोहम्मद जियाउर्रहमान ने चयनित हुए खिलाड़ियों को बधाई के साथ साथ खिलाड़ियों को और अच्छी हॉकी खेलने की नसीहत दी। खिलाड़ियों के चयन होने पर राजेश कुमार सोनकर उप क्रीड़ा अधिकारी, राजेश कुमार गौड़ उप क्रीड़ा अधिकारी, प्रमोद कुमार क्रिकेट कोच, सिद्धार्थ कृष्णा एथलेटिक्स कोच, रामेश्वर तैराकी कोच, कमलेश कुमार यादव कुश्ती कोच, नीतू ¨सह कबड्डी कोच, नदीम अहमद, प्रेमदास गंगवार, राजीव कुमार शिक्षा प्रभारी, इंद्र कुमार राम, सुशील, रामकुमार पुष्पाकर, कुसुम कुमारी, रागिनी यादव, हॉकी इटावा के सचिव बजरंग कुमार, उत्तर प्रदेश स्कूल नेशनल टीम के चयनकर्ता शाहिद खान आदि ने बधाई दी।