Move to Jagran APP

महोत्सव का रंगारंग आगाज, विदेश मेहमानों ने मचाया धमाल

जागरण संवाददाता, इटावा : इटावा महोत्सव का रंगारंग आगाज विदेशी मेहमानों की नयनाभिराम प्रस्त

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Dec 2018 10:33 PM (IST)Updated: Sun, 02 Dec 2018 10:33 PM (IST)
महोत्सव का रंगारंग आगाज, विदेश मेहमानों ने मचाया धमाल
महोत्सव का रंगारंग आगाज, विदेश मेहमानों ने मचाया धमाल

जागरण संवाददाता, इटावा : इटावा महोत्सव का रंगारंग आगाज विदेशी मेहमानों की नयनाभिराम प्रस्तुतियों के साथ किया गया। 2 जनवरी 2019 तक चलने वाले 108 वर्ष पुराने इस महोत्सव का उद्घाटन वैदिक रीति से महोत्सव समिति की अध्यक्ष जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने किया। इस दौरान उन्होंने सौहार्द के प्रतीक कबूतरों को खुले आसमान में आजाद किया तथा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी ली। उन्होंने जैसे ही बिजली का बटन दबाया, समूचा महोत्सव सतरंगी रोशनी से सराबोर हो गया।

loksabha election banner

वैदिक रीति से पूजन के बाद जैसे ही पंडाल में महोत्सव के शुभारंभ की घोषणा की गई। विदेशी कलाकारों ने मंच पर अपनी कला की प्रस्तुतियां देने का क्रम शुरु कर दिया। इस मौके विरजू महाराज के शिष्यों में जिम्बाबे की जोड़ी सरोज व वंदना ने कत्थक नृत्य से समांबांध दिया। इससे पूर्व श्रीलंका की एस इंदुजा ने कुचपुड़ी नृत्य से दर्शकों की तालियां बटोरीं। इस दौरान डा. महेन्द्र ¨सह बंगलुरू ने भरतनाट्यम के तहत महिसासुर मर्दन की प्रस्तुति दी। रामायणी कोलकाता के साथ ही अरतुर, याना, ग्यालेंडर ने भी भरतनाट्यम व कत्थक नृत्यों की पहली बार प्रस्तुतियां दीं। इन कार्यक्रमों को देखने के लिए पंडाल में दर्शकों की भीड़ उमड़ी। बिजली की सजावट का किया शुभारंभ

जिलाधिकारी ने महोत्सव के मुख्य गेट पर फीताकाट कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद इंद्रा गेट पर बिजली की सजावट का ठेकेदार राजू गुप्ता व सोम गुप्ता ने विधिवत पूजन कराया। इसके बाद जैसे ही बिजली का बटन दबाया ऊपर से पुष्प वर्षा हुई और सतरंगी रोशनी से महोत्सव सरावोर हो गया। डीएम ने विकास प्रदर्शनी का फीता काटा और निरीक्षण किया। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद ही शानदार आतिशबाजी के प्रदर्शन को देखा। आतिशबाजी का प्रदर्शन देखने के लिए बुद्धा पार्क में काफी भीड़ एकत्र रही। इस वर्ष महोत्सव के हृदय स्थल फब्बारा को भी आधुनिक तरीके से बिजली की रोशनी से सजाया गया था। जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष महोत्सव को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया गया है। कई योजनाओं में भी आम जनता की भी भागीदारी सुनिश्चित की गई है। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उनको सुरक्षा के लिए 375 आरटीसी की महिला फोर्स मिल गई है, महोत्सव में संरक्षा व सुरक्षा के पक्के इंतजाम किए गए हैं। एसडीएम सदर सिद्धार्थ ने अतिथियों का स्वागत किया। जी लिट्रा स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। संचालन डा. कुश चतुर्वेदी ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.