विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इटावा की बेटी का जलवा, 10 साल की श्राव्या तिवारी ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

Published: Wed, 09 Sep 2026 01:34 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 09 Sep 2026 01:41 PM (GMT+05:30)

सेंट मेरी इंटर स्कूल की 10 वर्षीय छात्रा श्राव्या तिवारी ने भोपाल में आयोजित आल इंडिया केएसएस इंटर स्कूल शूटिंग ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. श्राव्या तिवारी ने राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।

  2. भोपाल में 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में उपलब्धि।

  3. पिता चंद्रमोहन तिवारी के मार्गदर्शन में कर रही अभ्यास।

जागरण संवाददाता, इटावा। सेंट मेरी इंटर स्कूल की 10 वर्षीय छात्रा श्राव्या तिवारी ने निशानेबाजी में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

उन्होंने भोपाल में आयोजित आल इंडिया केएसएस इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल पीप साइट इवेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।

यह प्रतियोगिता नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने आयोजित की थी। श्राव्या अब दिसंबर में होने वाली राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगी।

श्राव्या अपने पिता और कोच चंद्रमोहन तिवारी के मार्गदर्शन में एससीए शूटिंग एकेडमी, कुनैरा में नियमित अभ्यास कर रही हैं। कोच ने बताया कि शूटिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेने की न्यूनतम आयु 10 वर्ष है और श्राव्या ने इस आयु में अपने पहले ही प्रयास में आल इंडिया स्तर की प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त की है।

उन्होंने बताया कि श्राव्या कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ अभ्यास कर रही हैं, और तकनीक तथा मानसिक मजबूती पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। श्राव्या ने इससे पहले जिला स्तर पर स्वर्ण, राज्य स्तर पर रजत और सीबीएसई जोनल स्तर पर स्वर्ण पदक जीते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार और शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है।

यह भी पढ़ें- हथियार निर्माण में संडीला का नया कमाल, निशानेबाजी को नई उड़ान देगी वेब्ले स्काट की .22 राइफल