यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इटावा सफारी के निदेशक का तबादला
जासं इटावा इटावा सफारी पार्क के निदेशक बीके सिंह का तबादला कर दिया गया है। उन्हें मु

जासं, इटावा : इटावा सफारी पार्क के निदेशक बीके सिंह का तबादला कर दिया गया है। उन्हें मुख्य वन संरक्षक राज्य प्राणि उद्यान प्राधिकरण लखनऊ के पद पर स्थानांतरित किया गया है। उनको 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होना था, ऐसे में उन्हें 15 दिन पहले ही हटाने के आदेश विभाग द्वारा कर दिए गए। डा. राजीव मिश्रा को निदेशक के पद पर भेजा गया है। राजीव मिश्रा प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय में तैनात थे।
