डिजिटल मूल्यांकन में 20 कंप्यूटर और लगेंगे
कर्म क्षेत्र महाविद्यालय में चल रहे छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के डिजिटल मूल्यांकन में 20 कंप्यूटर और बढ़ाए जाएंगे।
डिजिटल मूल्यांकन में 20 कंप्यूटर और लगेंगे
जागरण संवाददाता, इटावा : कर्म क्षेत्र महाविद्यालय में चल रहे छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के डिजिटल मूल्यांकन में 20 कंप्यूटर और बढ़ाए जाएंगे। अभी तक 40 कंप्यूटर लगाए गए हैं। प्राचार्य व प्रभारी मूल्यांकन केंद्र डा. महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रात: सात बजे से शाम सात बजे तक मूल्यांकन शिक्षक कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि केके कालेज यूनिवर्सिटी में मूल्यांकन में पहले स्थान पर है। यहां पर केके कालेज, पंचायत राज महिला महाविद्यालय, चौ. चरण सिंह डिग्री हैंवरा, डा. राम मनोहर लोहिया डिग्री कालेज झींझक, एसएस मेमोरियल डिग्री कालेज ताखा, कारगिल शहीद डिग्री कालेज जसवंतनगर, कमांडर अर्जुन सिंह डिग्री कालेज, रामवती राज बहादुर डिग्री कालेज पृथ्वीपुर का मूल्यांकन चल रहा है। डा. आजरा बेगम, डा. सुरभि सिंह, डा. अश्वनी सिंह, डा. वंदना वर्मा, डा. राकेश गुप्ता, डा. प्रमोद यादव, डा. नीता, डा. एमके सिंह ने गुरुवार को मूल्यांकन किया।