बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फैली बीमारी, दो दर्जन बकरियां मरीं
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के एक गांव में दर्जनों यमुना पारी बकरियां बीमारी की भेंट चढ़ गयी और दो दर्जन बीमार पड़ी हैं। बाढ़ पीड़ित किसानों के सर पर आफत के बादल छा गये लेकिन सूचना के बाद भी लापरवाह पशु डाक्टरों की टीम उपचार के लिये नहीं पहुंची और अशिक्षित किसान सरकार को कोश रहे हैं।
संवाद सहयोगी, चकरनगर : बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के एक गांव में दर्जनों यमुना पारी बकरियां बीमारी की भेंट चढ़ गयी और दो दर्जन बीमार पड़ी हैं। बाढ़ पीड़ित किसानों के सर पर आफत के बादल छा गये लेकिन सूचना के बाद भी लापरवाह पशु डाक्टरों की टीम उपचार के लिये नहीं पहुंची और अशिक्षित किसान सरकार को कोश रहे हैं। गौरतलब हो कि चकरनगर क्षेत्र के एक सैकड़ा से अधिक गांव के ग्रामीण आज भी बाढ़ में हुए नुकसान से पीड़ित हैं। इसके उपरांत क्षेत्रीय किसानों के पशुओं में भयंकर बीमारी फैली हुई है। बीमारी के चलते दर्जनों गांव के मवेशी उपचार के अभाव में मौत के मुंह में समा चुके हैं। गांव सदूपुरा में इस समय बकरियों में भयंकर बीमारी फैली है। जिसमें करीब दो दर्जन बकरियां मर चुकी हैं और वहीं आधा सैकड़ा बकरियां बीमार चल रही हैं। उक्त गांव निवासी महाराज सिंह व गोविद सिंह ने बताया कि पिछले चार दिन से सरकारी डॉक्टर को फोन किया जा रहा है, लेकिन डॉक्टर ने बकरियों का उपचार करना मुनासिब नहीं समझा। पीड़ित किसानों ने आगे बताया कि उनकी यमुनापारी बकरियां मर रही हैं। डॉ. राहुल कुमार ने बताया कि जिस गांव से सूचना आ रही है वहां पर इलाज के लिए टीम को भेजा जा रहा है।