Move to Jagran APP

पंचायत चुनाव में कांग्रेस करेगी भागीदारी: लल्लू

संवादसूत्र बरालोकपुर कांग्रेस प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव में भागेदारी करेगी और का

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 09:34 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 09:34 PM (IST)
पंचायत चुनाव में कांग्रेस करेगी भागीदारी: लल्लू
पंचायत चुनाव में कांग्रेस करेगी भागीदारी: लल्लू

संवादसूत्र, बरालोकपुर : कांग्रेस प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव में भागेदारी करेगी और कांग्रेस कार्यकर्ता ग्राम पंचायत स्तर पर भी चुनाव लड़ेंगे। यह बात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कही। वे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के रास्ते चौपुला कट प्वाइंट से मैनपुरी जा रहे थे। कस्बा बरालोकपुर में बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पंचायत चुनाव दमदारी से लड़ेगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव, शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, आलोक यादव ने उनका स्वागत भी किया। बरालोकपुर में कांग्रेस के जिला संगठन मंत्री पदम दुबे, असित दुबे ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। कांग्रेस अध्यक्ष पचास मीटर पैदल चलकर सुबोध गुप्ता की दुकान पर पहुंचे वहां पर कुछ देर रुकने के बाद मैनपुरी के लिए प्रस्थान कर गये। मैनपुरी के कांग्रेस कार्यकर्ता भी उनके स्वागत के लिए पहुंचे थे। सुबह से चौपुला कट प्वाइंट पर प्रदेश अध्यक्ष की अगवानी के लिए इटावा व मैनपुरी जनपद के कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

----------

किसानों के बजाए पूजीपतियों का धान खरीद रही सरकार

संवादसूत्र, ऊसराहार के अनुसार : कानून व्यवस्था पर योगी सरकार पूरी तरह विफल हो गई है। धान खरीद केंद्रों पर किसानों की जगह पूंजीपतियों का धान खरीदा जा रहा है। 2022 में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार उत्तर प्रदेश में बनेगी। देशभर के किसानों ने केंद्र के काले कानून के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। यह बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ताखा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से कही। शनिवार को मैनपुरी जाते समय ताखा क्षेत्र के सरसईनावर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का स्वागत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से जनता के बीच जाकर प्रदेश सरकार की विफलताओं के संबंध में अवगत कराने को कहा। उन्होंने कहा कि देश भर के किसानों में केंद्र सरकार के काले कानूनों के खिलाफ गुस्सा है। सरकार की दमनकारी नीति से किसानों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है। यूपी में धान खरीद केंद्रों पर बिचौलियों के माध्यम से खरीद की जा रही है। कांग्रेस इनके खिलाफ जमीन पर उतरेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि 2022 में राज्य सरकार से प्रताड़ित किसान, मजदूर, बेरोजगार, व्यापारी कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष मोहम्मद रफीक, जिला सचिव संदीप कुमार यादव मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.