प्रसपा 6 को करेगी डीएम-एसएसपी का घेराव
जागरण संवाददाता, इटावा : प्रसपा यानी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अपने गृह जनपद में शासन-प्रशासन के
जागरण संवाददाता, इटावा : प्रसपा यानी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अपने गृह जनपद में शासन-प्रशासन के खिलाफ भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता व पुरानी पेंशन बहाली को मुद्दा बनाकर जोरदारी से प्रदर्शन करके डीएम-एसएसपी कार्यालयों का घेराव करेगी। इसके लिए जोरदार तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शहर में बद्रीप्रसाद की धर्मशाला से विभिन्न मार्गों पर प्रदर्शन करते हुए जुलूस कचहरी पहुंचेगा। प्रसपा जिला प्रवक्ता नियुक्त होने पर राजा छावड़ा ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर प्रसपा जिलाध्यक्ष सुनील यादव, प्रमुख महासचिव कृष्णमुरारी गुप्ता, प्रदेश महासचिव केके यादव, धीरेंद्र यादव के साथ पत्रकारों से वार्ता करते हुए यह जानकारी दी। उनका कहना है कि प्रदेश में सपा-बसपा का गठबंधन बेमेल है, यह भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए आरएसएस के इशारे पर किया गया है। प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल ¨सह यादव शुरू से ही सांप्रदायिकता के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। वे कांग्रेस सहित अन्य सभी दलों को एकजुट करके महागठबंधन बनाकर भाजपा का सफाया करने को प्रयासरत हैं। हमारे महागठबंधन की जल्द घोषणा होगी, सपा-बसपा की हकीकत किसी से छिपी नहीं है। तीन फरवरी को शिकोहाबाद में आयोजित रैली में शिवपाल ¨सह यादव आम लोगों के समक्ष राजनीतिक साजिशों का पर्दाफाश करके हकीकत प्रकट करेंगे। सभी पदाधिकारी तथा जुझारू कार्यकर्ता रैली में पहुंचेंगे। वार्ता के अंत में पूर्व रक्षामंत्री जार्ज फर्नाडीज के निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर विकास गुप्ता विक्की, प्रदीप सोनी, अनवार हुसैन, जमील कुरैशी आदि मौजूद थे।