आज व कल हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मचारी
जागरण संवाददाता, इटावा : राष्ट्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों सहित कई संगठ
By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Jan 2019 05:04 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jan 2019 09:56 PM (IST)
जागरण संवाददाता, इटावा : राष्ट्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों सहित कई संगठन 8 व 9 जनवरी को हड़ताल पर रहेंगे। इनमें सभी राष्ट्रीयकृत बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, रिजर्व बैंक आफ इंडिया, सहकारी बैंक, बीमा, दूरसंचार, सामान्य बीमा व अन्य वित्तीय विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। संयुक्त सचिव यूपी बीईयू गगन यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कर्मचारियों पर लगातार बढ़ रहे अत्याचारों के समर्थन में सभी मिलकर हड़ताल पर जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी साथी 8 जनवरी को प्रात: साढ़े 9 बजे बैंक आफ बड़ौदा की शाखा कचहरी रोज पर परिसर के बाहर एकत्रित होंगे और प्रदर्शन करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें