लुई ब्रेल ने नेत्रहीनों को साक्षर बनाने की पहल की
जागरण संवाददाता, इटावा : नेत्रहीन दिव्यांगों को साक्षर बनाने वाले लुई ब्रेल का जन्म दिन पक्का ताल
जागरण संवाददाता, इटावा : नेत्रहीन दिव्यांगों को साक्षर बनाने वाले लुई ब्रेल का जन्म दिन पक्का तालाब स्थित दिव्यांग कार्यालय पर मनाया गया। इस दौरान संगठन के महामंत्री संतोष त्रिवेदी ने कहा कि लुई ब्रेल ने नेत्रहीनों के लिए ब्रेल लिपि का आविष्कार करके उनको साक्षर बनाने की पहल की। इसके माध्यम से नेत्रहीन बड़े-बड़े पदों पर आसीन हो सके।
उपाध्यक्ष नरेश प्रताप ¨सह धनगर ने भी उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार जाटव ने कहा कि लुई ब्रेल बचपन में ही एक दुर्घटना के तहत नेत्रहीन हो गए थे। इनके पिता लकड़ी की काठी बनाने का काम करते थे।
इस दौरान, विजय ¨सह, चुन्नीलाल, अवकाश प्राप्त शिक्षक ओम प्रकाश गुप्ता, सीमा मिश्रा, सत्यवती सहित अनेक दिव्यांग मौजूद रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने मुख्य मंत्री के इटावा आगमन पर उनसे मिलकर दिव्यांगजनों की समस्याओं से युक्त ज्ञापन दिए जाने का निर्णय लिया।