Move to Jagran APP

महिला सशक्तिकरण से होगा परिवार का विकास

संवादसूत्र, महेवा : महिलाओं की आर्थिक और सामजिक स्थिति में सुधार हुआ है लेकिन यह परिवर्त

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 05:32 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 05:32 PM (IST)
महिला सशक्तिकरण से होगा परिवार का विकास
महिला सशक्तिकरण से होगा परिवार का विकास

संवादसूत्र, महेवा : महिलाओं की आर्थिक और सामजिक स्थिति में सुधार हुआ है लेकिन यह परिवर्तन केवल शहरी क्षेत्रों में ही दिखाई पड़ता है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में ग्रामीण क्षेत्रों में अभी बहुत काम बाकी है।

loksabha election banner

यह विचार महेवा विकास खंड के सभागार में सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्यामवरन ¨सह ने व्यक्त किए। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीता चंद्रा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण से देश में आशातीत बदलाव लाया जा सकता है। महिला सशक्तिकरण से परिवार के हर सदस्य का विकास आसानी से हो सकता है। कार्यकम में स्वच्छ भारत मिशन की ब्लाक कोआर्डिनेटर मीनाक्षी चौहान ने कहा कि परिवार में महिला समस्याओं को समाधान अच्छी तरह कर सकती है। महिलाओं के सशक्त होने से पूरा समाज अच्छी तरह सशक्त हो जाएगा। महिला अपने स्वास्थ्य, शिक्षा, नौकरी तथा परिवार, देश और समाज के प्रति ज्यादा जिम्मेदार और सचेत होती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाल विकास परियोजना अधिकारी सुरेशचन्द्र यादव, मुख्य सेविका मनोरमा मिश्रा, कमला सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.