Move to Jagran APP

कमल संदेश बाइक रैली की बनी रणनीति

जासं, इटावा : भाजपा के ब्रज एवं कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय महामंत्री संगठन भवानी ¨सह का प्रवास ज

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 07:00 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 07:00 PM (IST)
कमल संदेश बाइक रैली की बनी रणनीति
कमल संदेश बाइक रैली की बनी रणनीति

जासं, इटावा : भाजपा के ब्रज एवं कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय महामंत्री संगठन भवानी ¨सह का प्रवास जनपद में हुआ। प्रवास के अंतर्गत सर्वप्रथम सैफई स्थित बिजली विभाग के अतिथि गृह में भाजयुमो की टीम के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से कहा कि 17 नवंबर को होने वाली कमल संदेश बाइक रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहें। मोर्चा के सभी पदाधिकारी अपने-अपने बूथ से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को सूचीबद्ध करके बाइक रैली में लेकर आएं। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए बाइक रैली की तैयारियों के बारे में तथा प्रत्येक बूथ पर पार्टी द्वारा बूथ समितियों के पदाधिकारियों के सम्मान कार्यक्रम की भी जानकारी प्राप्त की। कार्यकर्ताओं से बाइक रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। इसके बाद मनियामऊ एवं कीरतपुर में जाकर क्षेत्रीय महामंत्री संगठन ने बूथ समिति के कार्यकर्ताओं को माला एवं पार्टी का पटका पहनाकर सम्मान किया। कीरतपुर बूथ अध्यक्ष बृजेश दुबे, मनियामऊ बूथ अध्यक्ष विनोद चौहान एवं मिथिलेश तिवारी के साथ पूरी बूथ समिति उपस्थित रही। जिला उपाध्यक्ष कृपा नारायण तिवारी, संजीव राजपूत, अन्नू गुप्ता, अजय धाकरे, शिवाकांत चौधरी, मीडिया प्रभारी जितेन्द्र गौड़, शिवेंद्र मानू, विवेक पाठक आदि उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.