Move to Jagran APP

एक चौथाई रह गया पौधे लगाने का लक्ष्य

जागरण संवाददाता, इटावा : प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही इटावा जनपद का पौधों को लगाने क

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 05:54 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 05:54 PM (IST)
एक चौथाई रह गया पौधे लगाने का लक्ष्य
एक चौथाई रह गया पौधे लगाने का लक्ष्य

जागरण संवाददाता, इटावा : प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही इटावा जनपद का पौधों को लगाने का लक्ष्य घटाकर एक चौथाई कर दिया गया है। इससे पूर्व सपा सरकार में वन विभाग इटावा जनपद मेहरबान था और 10 लाख से अधिक पौधे लगाए जा रहे थे। दैनिक जागरण को जन सूचना अधिकार के तहत विभाग से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार भाजपा की सरकार बनने के बाद अप्रैल 2017 से मार्च 2018 तक जनपद में 3 लाख 6 हजार 350 पौधे लगाए गए। जिन पर 4 करोड़ 28 लाख 12 हजार रुपये खर्च किए गए,जबकि सपा सरकार के समय में अप्रैल 2015 से मार्च 2016 तक 10 लाख 18 हजार 637 पौधे लगाए गए थे। जिन पर 8 करोड़ 43 लाख 8 हजार रुपया खर्च किया गया था। अप्रैल 2016 से मार्च 2017 तक 12 लाख 25 हजार 100 पौधे लगाए गए थे। जिन पर 9 करोड़ 13 लाख 39 हजार 192 रुपये का खर्च किया गया था। इसी वर्ष में वन विभाग ने जनपद में 3 हजार 37 ट्री गार्ड भी लगाए थे। इन पर 40 लाख 73 हजार 164 रुपया खर्च किया गया था। जबकि अप्रैल 2015 से मार्च 2016 तक व अप्रैल 2017 से मार्च 2018 तक कोई ट्री गार्ड विभाग द्वारा नहीं बनाया गया। सपा सरकार के समय में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पौधों की प्रति प्रेम को देखते हुए इटावा जनपद पर वन विभाग खासा मेहरबान था। अखिलेश यादव के प्रिय प्रोजेक्ट इटावा सफारी पार्क के आसपास भी बड़ी संख्या में पौधरोपण किया गया था। 32 फीसद तक पौधे हो गए नष्ट : विभाग ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक वर्ष 2015-16 में 10 लाख से अधिक पौधों का रोपण तो किया गया परंतु इन पौधों में तीन लाख 25 हजार 964 पौधे नष्ट भी हो गए। अर्थात 32 फीसद पौधे प्राकृतिक कारणों से नष्ट हो गए। जबकि अप्रैल 2016 से मार्च 2017 तक नष्ट होने वाले पौधों की संख्या दो लाख 59 हजार 671 थी। जो कि कुल लगाए गए इस अवधि के पौधों का 21 फीसद है। हालांकि भाजपा सरकार बनने के बाद पौधों को लगाने का आवंटन जरूर कम हुआ लेकिन नष्ट होने वाले पौधों की संख्या भी कम हो गई। अप्रैल 2017 से मार्च 2018 तक नष्ट होने वाले पौधों की संख्या 15318 थी जो कि इस अवधि में कुल लगाए गए पौधों 3 लाख छह हजार 350 का मात्र पांच फीसद थी। विभाग पौधों के नष्ट होने का कारण प्राकृतिक बता रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.