पर्व पर यात्रियों की भीड़, संसाधनों का टोटा
जागरण संवाददाता, इटावा : दीपावली पर्व पर दिल्ली-आगरा की ओर से यात्रियों की भीड़ उमड़ने से
जागरण संवाददाता, इटावा : दीपावली पर्व पर दिल्ली-आगरा की ओर से यात्रियों की भीड़ उमड़ने से रेलवे हो या परिवहन निगम सभी के संसाधन कम पड़ गए। ट्रेनों के जनरल कोचों में इस कदर मारामारी थी कि रेलवे प्रशासन को मजबूरन यात्रियों को आरक्षित कोचों में बैठाना पड़ा। परिवहन निगम की बसों में भीड़ होने पर दिल्ली-आगरा की ओर से आने वाले काफी यात्री टूरिस्ट की आड़ में डग्गामार बसों की छतों पर सवार होकर सफर करने पर विवश हुए। दीपावली पर्व के साथ छठ सूर्य पूजा पर्व होने से दिल्ली-आगरा की ओर से बिहार प्रांत तक के लोग अपने-अपने घरों पर पर्व मनाने के लिए निकले, बीते मंगलवार की शाम से बुधवार को तड़के तक इटावा जंक्शन तथा परिवहन निगम व टूरिस्ट की आड़ में डग्गामार बसों के माध्यम से करीब 25 से 30 हजार यात्री पर्व मनाने आए। इससे जंक्शन से शास्त्री चौराहा, ¨भड-ग्वालियर बस अड्डा, किशनी की ओर जाने वाले यात्री भीड़ के रूप में बरेली हाईवे ओवरब्रिज तिराहा तथा परिवहन निगम बस स्टेशन पर नजर आए। रोडवेज के साथ निजी बसें भी इन यात्रियों को कस्बों तथा ग्रामों में पहुंचाने के लिए दौड़ी। विगत वर्षों की भांति अधिकांश यात्रियों को अपने-अपने घरों पर पहुंचने के लिए निजी वाहनों को सहारा लेना पड़ा। इससे हर मार्ग पर डग्गामार वाहन भी सवारियों को ढोते नजर आए। जल्दबाजी में दर्दनाक हादसा गुरुग्राम से बिहार प्रांत के लिए गोपालगंज, बैशाली तथा मधुवनी के लोगों को ट्रेनों की आरक्षित टिकट न मिलने पर टूरिस्ट बस का ही सहारा लेना पड़ा। गुरुग्राम से यह बस रात नौ बजे चली जो जल्दी से गंतव्य पर पहुंचने के लिए एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसे की शिकार हो गई। इस बस में करीब सवा सौ यात्री सवार थे। इससे स्पष्ट है कि निजी बसों ने निर्धारित यात्रियों से लगभग दूनी सवारियां भरकर ले जायी जा रही थी। दिल्ली से लेकर इटावा तक ऐसे वाहनों की चे¨कग सवालों के घेरे में आ गई। जनरल टिकट पर एसी में यात्रा दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर गाजियाबाद से मुगलसराय तक यात्रियों की बेतहाशा भीड़ से अधिकांश ट्रेनों में सुरक्षा और संरक्षा को लेकर हालात संवेदनशील हो गए। इससे जनरल कोचों से यात्रियों को उतारकर शयनयान ही नहीं अपितु वातानुकूलित कोचों में यात्रियों को बैठाना पड़ा। जनरल टिकट पर मुगल सराय तक बगैर किसी अतिरिक्त चार्ज के यात्रा करने का मौका मिला। स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना ने बताया कि जनरल कोचों में निर्धारित संख्या से अत्याधिक यात्री होने पर ऐसा किया गया। बसों की आवश्यकता क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम अमरेंद्र कुमार झा का कहना है कि दीपावली पर्व पर काफी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। इस परिक्षेत्र में 80 बसों की आवश्यकता और है, बसें उपलब्ध होने पर यात्रा और अधिक सुगम होगी। अभी जो बसें उपलब्ध हैं उनके फेरे बढ़वाकर यात्रियों को परेशान नहीं होने दिया गया।