नवजात बच्चियों का हर्ष उत्सव मनाया
जासं, इटावा : जायंट्स यूनिट वन बी के संयुक्त जायंट्स सप्ताह सेवा कार्यक्रम की श्रंखला में जायंट्
जासं, इटावा : जायंट्स यूनिट वन बी के संयुक्त जायंट्स सप्ताह सेवा कार्यक्रम की श्रंखला में जायंट्स इष्टिकापुरी द्वारा सदस्य मंजूलता राजपूत के संयोजन में कुनैरा में नवजात बच्चियों का हर्ष उत्सव मनाया गया। जिसका उद्देश्य बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाना एवं बेटियों के प्रति जागरूकता फैलाना है। सदस्य विशेष समिति डॉ. शिवराज ¨सह, प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर ऊषा यादव, यूनिट निदेशिका शशिप्रभा, अध्यक्ष विपिन मिश्रा, नीलम भदौरिया, ऋतुबाला, सारिका कनौजिया, सुरेखा गोयल की उपस्थिति में जायंट्स सदस्यों ने नवजात बच्चियों को वस्त्र, खिलौने, जॉन्सन बेबी किट तथा बच्चों के उपयोग हेतु अन्य सामान उपहार स्वरूप भेंट किए। इस अवसर पर डॉ. शिवराज ¨सह ने कहा कि बेटियों के जन्म पर उत्सव मनाना ग्रुप का सराहनीय कार्य है। हमारे धर्म में भी सारी शक्तियों की प्रतीक देवियां ही हैं। बेटियों को उनके भाईयों के सामान विद्यालय में ही शिक्षा दिलानी चाहिए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ब्रजेश मिश्र एवं शिक्षिका बेबी कुमारी ने उत्सव स्थल की सभी व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया।