बच्चों के दातों की हुई जांच
जागरण संवाददाता, इटावा : डीके इंटरनेशनल स्कूल में जायंट्स ग्रुप ऑफ इटावा मैत्री के सौजन्य
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 07:09 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 07:09 PM (IST)
जागरण संवाददाता, इटावा : डीके इंटरनेशनल स्कूल में जायंट्स ग्रुप ऑफ इटावा मैत्री के सौजन्य से डेंटल चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। डा. दौलत उल्लाह व उनकी पत्नी द्वारा विद्यालय के बच्चों के दांतों का चेकअप किया। उन्हें दांतों की सुरक्षा व रख-रखाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही जंकफूड व कोल्ड ड्रिकं जैसे खाद्य पदार्थों से होने वाले नुकसान के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्रुप के पदाधिकारियों में मीरा अग्रवाल, नीतिमा मौजूद रहे। विद्यालय के निदेशक परिधि वर्मा, संस्थापक राजश्री वर्मा, स्वीटी वर्मा, प्रधानाचार्य प्रीति छाबड़ा ने भी बच्चों को दांतों की सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें