व्यापारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताई अपनी समस्याएं
जागरण संवाददाता इटावा : सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बि
जागरण संवाददाता इटावा : सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्र के इटावा आगमन पर जिला अध्यक्ष अनंत अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने अपने उत्पीड़न की समस्याएं बताई। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान किराना, सब्जी, फल आढ़तियों ने उनसे मुलाकात करके एक स्वर में मंडी सचिव द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न की बात कही। उन्होंने खाद्य विभाग द्वारा छोटे-छोटे व्यापारियों का नमूना भर कर उनका मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न करने की शिकायत की। व्यापारियों ने मंडी सचिव को हटवाने की मांग की।
उन्होंने संगठित होकर भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करने की सलाह दी तथा कृषि मंत्री स्वाती ¨सह व मंडी डायरेक्टर से बात करने का भी भरोसा दिया। सदाशिव श्रीवास्तव, मनीष गुप्ता, राजीव गुप्ता गोरखनाथ वर्मा, डा. आशीष दीक्षित सहित अनेक लोगों ने उनका स्वागत किया।