शराबी पति से तंग होकर दी जान
संवाद सहयोगी, जसवतंनगर : थाना क्षेत्र के राजपुर तमेरी में एक विवाहिता ने अपने पति की शराब प
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 07:37 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 07:37 PM (IST)
संवाद सहयोगी, जसवतंनगर : थाना क्षेत्र के राजपुर तमेरी में एक विवाहिता ने अपने पति की शराब पीने की आदतों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।
22 वर्षीय अंजू देवी पत्नी सोनी पुत्री विद्याराम की शादी छह महीने पहले हुई थी। शादी के बाद से ही वह अपने पति की शराब पीने की आदत से परेशान थी। 14 सितंबर को वह गाजियाबाद गई थी। पति वहीं पर नौकरी करता है। वहां पर शराब पीने का विरोध करने पर पति ने उसको पीटा था। इस पर वह अपनी बहन के साथ 15 सितंबर को गाजियाबाद से लौटी थी। उसने 16 सितंबर को पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। उसको ससुरालीजन जिला अस्पताल ले गये वहां से उसे नाजुक हालत में सैफई पीजीआई रेफर कर दिया जहां उसकी मृत्यु हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें