कबर बिज्जू देख मचा हड़कंप
संवादसूत्र, बकेवर : रविवार की रात ग्राम ददोरा में एक घर में सिविट कैट यानी कबर बिज्जू नि
संवादसूत्र, बकेवर : रविवार की रात ग्राम ददोरा में एक घर में सिविट कैट यानी कबर बिज्जू निकलने पर लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी कि घर में विचित्र जानवर घुस आया है। महेवा विकास खंड के ददोरा गांव के कृष्णकांत त्रिपाठी के घर में कबर बिज्जू निकलने से हड़कंप मच गया। उसने उनके घर में घुसकर जमकर गदर काटा जिससे लोग परेशान हो गये।
सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी लखना विवेकानंद दुबे के नेतृत्व में वन विभाग टीम एवं स्कान सचिव वन्य जीव विशेषज्ञ संजीव चौहान को लेकर मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित पकड़ा जा सका। प्रभागीय निदेशक सतपाल के निर्देशन में सिविट कैट को वन क्षेत्राधिकारी ने कृष्णा मोहन तिवारी, गिरिजेश तिवारी, प्रदीप कुमार, संतोष कुमार के साथ प्राकृतिक वास में सकुशल छोड़ दिया। इस अवसर पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई थी। महिलाएं घर के बाहर डर के मारे खड़ी रहीं। क्या होता है कबर बिज्जू वनरेंज अधिकारी विवेकानंद दुबे ने बताया कि कबर बिज्जू देखने में शाबक और भालू जैसा होता है लेकिन होता बड़ा डरपोक है। यह मनुष्य से डरता है और इधर-उधर छिप जाता है। मनुष्य को किसी भी तरह की हानि नहीं पहुंचाता है। इसकी खास बात यह है कि जमीन के नीचे दबे हुए मुर्दों को भी अपना शिकार बनाता है और उनका मांस खाकर पेट भर लेता है। पानी की तलाश में यह जंगल से आबादी की तरफ आ जाता है।