Move to Jagran APP

अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया गया

जागरण संवाददाता, इटावा : नशा मुक्त भारत पार्टी के तत्वावधान में स्थित विवेक विहार स्थित पार्टी

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 06:00 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 06:00 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया गया
अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया गया

जागरण संवाददाता, इटावा : नशा मुक्त भारत पार्टी के तत्वावधान में स्थित विवेक विहार स्थित पार्टी कार्यालय पर अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नशा मुक्त भारत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपदेश कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2007 में अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की स्थापना की और 15 सितंबर 2008 को यह दिवस मनाने की शुरुआत हुई। कुछ पार्टियों के लोग आज भी लोकतंत्र को कमजोर करने में लगे हैं। लोकतंत्र को मजबूत करने की जिम्मेदारी प्रत्येक भारतीय नागरिक की है और हर किसी को अपनी जिम्मेदारी को बखूबी से निभाना चाहिए। देवेंद्री मिश्रा, अनुरुद्ध ¨सह, भगवत शरण शुक्ला, मंजू यादव, ज्योति यादव, रोहित, प्रदीप कुमार, ऋषि यादव, अजय, रजत एवं अन्य गण मान्य नागरिकों ने सहयोग किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.