विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आम जनता को समर्पित हुआ इटावा सफारी पार्क

By JagranEdited By:
Published: Fri, 01 Jun 2018 07:46 PM (IST)

जागरण संवाददाता, इटावा : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा सरकार जाने के बाद बहुप्रि

आम जनता को समर्पित हुआ इटावा सफारी पार्क
आम जनता को समर्पित हुआ इटावा सफारी पार्क

जागरण संवाददाता, इटावा : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा सरकार जाने के बाद बहुप्रतिक्षित इटावा सफारी पार्क सहित 10 परियोजनाओं का लोकार्पण करके आम जनमानस को समर्पित कर दिया। इसी के साथ ब्लाक बसरेहर क्षेत्र में परौली रमाइन में गो-सदन तथा क्वारी नदी पर चेकडैम का निर्माण कराने के लिए शिलान्यास किया। इसी के साथ पचनंद व अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर निर्माण कार्य कराकर पर्यटन को बढ़ावा देने का वादा किया। इटावा सफारी पार्क सपा संस्थापक मुलायम ¨सह यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट है, उन्होंने 2004 में इसे धरातल पर उतारा था। अखिलेश सरकार के दौरान तेजी से कार्य हुआ था। इसमें शेर, चीता, भालू, हिरण से लेकर कई तरह के जानवर हैं। सफारी के अंदर बेहतरीन फोर-डी थियेटर सहित विभिन्न प्रकार की सुविधाएं हैं। करीब 250 करोड़ रुपये में यह पार्क तैयार हुआ है। इसके लोकार्पण से पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा। इसी के साथ सैफई में 34656.96 लाख के अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम, 1141.49 लाख की लागत के सैफई के अभिनव विद्यालय तथा 300.43 लाख रुपये से चंदगीराम स्टेडियम में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए एस्ट्रोटर्फ की पुन: स्थापना कार्य, इसके अलावा जनपद में विभिन्न सड़कों, केंद्रीय विद्यालय, अन्य विद्यालयों सहित 655.36 करोड़ रुपये की दस परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसी के साथ दो परियोजनाओं में चकरनगर ब्लाक में क्वारी नदी पर 98.76 लाख रुपये की लागत का चेकडैम तथा परौली रमाइन में 9.5 हेक्टेयर भूमि में 39.75 लाख रुपये का गो-सदन का निर्माण कराने के लिए शिलान्यास किया। लोकार्पण होने वाले अन्य स्थल - केंद्रीय विद्यालय हरसौली

- राजकीय पॉलीटेक्निक महिला छात्रावास

- उरेंग से नसीरपुर बोझा मार्ग

- भरथना रोड से हथनौली मार्ग

- अपूरपुर से बेटियापुर मार्ग

- एनएच-2 से चांदनपुर मार्ग