Move to Jagran APP

बच्चों ने किया मां के शव का अंतिम संस्कार किया

संवाद सूत्र बरालोकपुर चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम टोडरपुरा में विधवा पुती देवी के शव के ि

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 08:28 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 08:28 PM (IST)
बच्चों ने किया मां के शव का अंतिम संस्कार किया
बच्चों ने किया मां के शव का अंतिम संस्कार किया

संवाद सूत्र, बरालोकपुर : चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम टोडरपुरा में विधवा पुती देवी के शव के मिले टुकड़ों व कपड़ों का अंतिम संस्कार उसके बच्चों ऋषभ 9 वर्ष व लकी 7 वर्ष ने ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह के सहयोग से गांव में किया।

loksabha election banner

पुती देवी की हत्या मैनपुरी जनपद के किशनी क्षेत्र में 20 सितंबर को कर दी गई थी। उसके शव को गांव के ही एक युवक सर्वेश यादव ने खेत में गाढ़ दिया था। 10 अक्टूबर को आवारा कुत्तों के द्वारा नरमुंड को खोदकर निकालने के बाद किशनी पुलिस हरकत में आई और आरोपित सर्वेश व उसके मामा संतोष को गिरफ्तार कर लिया था।

सर्वेश के खेत में पुती देवी के सिर के बाल, हड्डियां व कपड़े मिले थे। एसपी मैनपुरी अजय कुमार ने जब खोदाई कराई तो हड्डियों के टुकड़े मिले। उसकी पहचान पुती देवी के देवर व बच्चों द्वारा कपड़ों के आधार पर की गई थी। एसपी मैनपुरी अजय कुमार ने बताया कि सर्वेश ने घटना क्रम को अंजाम दिया है। उसे रिमांड पर लिया है उससे पूछताछ की जा रही है। पुती देवी के दोनों बच्चे अब अनाथ हो गए हैं। उनके पिता की मौत दो साल पूर्व सड़क दुर्घटना में हो गई थी। दोनों बच्चे मंगलवार को रोते बिखलते रहे। गांव के लोगों ने उन्हें ढांढस बंधाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.