पराली जलाने पर मुकदमा दर्ज
संवाद सूत्र महेवा ग्राम पंचायत में किसान द्वारा पराली जलाए जाने पर रविवार की देर शाम को सै
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 07:31 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 10:09 PM (IST)
संवाद सूत्र, महेवा : ग्राम पंचायत में किसान द्वारा पराली जलाए जाने पर रविवार की देर शाम को सैटेलाइट के माध्यम से किसान के खेत का पता लगा लिया गया। इस पर तत्काल कृषि विभाग व राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने मौका मुआयना कर खेत मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। ग्राम निवासी महेंद्र तिवारी ने 10 बीघा खेत की पराली जलाए जाने पर लेखपाल सुधीर चौबे व कृषि विभाग के लिपिक बृजेंद्र बाबू द्वारा एफआइआर दर्ज कराई गई है। वहीं गांव के एक अन्य किसान विजय तिवारी के द्वारा घासफूस जलाए जाने पर जुर्माना किया गया है। मामले की जानकारी डीडी कृषि एके सिंह, एडीओ कृषि राजेश कुमार चौबे को दी गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें