ओवरलोडिग के खिलाफ चला अभियान, 14 वाहनों का चालान
जागरण संवाददाता इटावा एआरटीओ विभाग व जिला प्रशासन के द्वारा रविवार की सुबह ओवर लोड वाहनों के विरुद्ध चलाए गए जांच अभियान में यात्री कर अधिकारी अरविद जैसल ने 14 वाहनों के चालान कर दिए तथा तीन वाहनों में एक वाहन को बंद करके शेष का चालान कर दिया। इन वाहनों से लगभग तीन लाख का जुर्माना वसूल किया गया है।
जागरण संवाददाता, इटावा : एआरटीओ विभाग व जिला प्रशासन द्वारा रविवार की सुबह ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध चलाए गए जांच अभियान में यात्री कर अधिकारी अरविद जैसल ने 14 वाहनों के चालान कर दिए तथा तीन वाहनों में एक वाहन को बंद करके शेष का चालान कर दिया। इन वाहनों से लगभग तीन लाख का जुर्माना वसूल किया गया है।
यात्री कर अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह उन्होंने उपजिलाधिकारी सदर सिद्धार्थ व सीओ सिटी चंद्रपाल सिंह के साथ लुहन्ना चौराहा से इटावा सफारी पार्क के रास्ते यमुना पुल तक वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान तीन वाहन ओवरलोड मिले, जिनमें एक वाहन को बंद कर दिया तथा दो के चालान कर दिए। इसी क्रम में अन्य कई वाहन ऐसे मिले जिनकी फिटनेस आदि नहीं पाई गई। उनके भी चालान कर दिए। इस तरह अभियान में 14 वाहनों के चालान व एक वाहन बंद करा दिया गया। सुबह से चली इस कार्रवाई से रोड पर चलने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई वाहन तो रोड छोड़ कर लिक रोड के सहारे गायब हो गए। अधिकारियों का कहना था कि इस तरह का अभियान निरंतर चलता रहेगा। एसडीएम सदर सिद्धार्थ ने बताया कि 100 से अधिक वाहनों को चेक किया गया।