अपराधियों के निशाने पर सबसे पहले होता है व्यापारी
संवाद सूत्र ऊसराहार वरिष्ठ उम्र के व्यापारियों के लिए पेंशन योजना से व्यापारी जुड़ें। अपराधियों के निशाने पर सबसे पहले व्यापारी होता है लेकिन हथियारों के लाइसेंस सबसे कम व्यापारियों को ही दिए जाते हैं।
संवाद सूत्र, ऊसराहार : वरिष्ठ उम्र के व्यापारियों के लिए पेंशन योजना से व्यापारी जुड़ें। अपराधियों के निशाने पर सबसे पहले व्यापारी होता है लेकिन हथियारों के लाइसेंस सबसे कम व्यापारियों को ही दिए जाते हैं। ऊसराहार क्षेत्र में व्यापारियों के साथ हुई घटनाओं की रिपोर्ट तक नहीं लिखी गई। इसको लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर मांग पत्र दिया जाएगा। संगठन ही व्यापारियों की ताकत है। यह बात कस्बा में आयोजित जिला कार्य समिति की बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष शतमन्यु पुरवार ने कही। उत्तम उत्सव गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला कार्य समिति की बैठक एवं कार्यकारिणी विस्तार का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता ही सभी समस्याओं का समाधान है। व्यापारियों का शोषण रोकने के लिए जिला प्रशासन प्राथमिकता के आधार पर हथियारों के लाइसेंस जारी करे। जनपद में व्यापार मंडल की 65 इकाइयां संचालित हैं। व्यापारी वर्ग नहीं हमारा परिवार है और हर समस्या में हमारा परिवार एकजुट होकर लड़ाई लड़ेगा। जनपद के छोटे-छोटे कस्बों में भी व्यापार मंडल की इकाइयां गठित की जा रही हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष केके वर्मा ने सभी व्यापारियों से कहा कि 25 को भरथना और 30 अगस्त को बकेवर में कार्य समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम में ऊसराहार व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार किया। संदीप यादव, रवि प्रताप वर्मा, उमेश सक्सेना, शिवाकांत, विक्की कौशल को नया पदाधिकारी बनाया गया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष केके वर्मा, राजू पांडेय, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष चौहान, नरेश यादव, रज्जन पोरवाल, लालजी दुबे, अभिलाष सिंह यादव, राहुल राज सिंह। कार्यक्रम के आयोजक व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि चक्रवर्ती रवि वर्मा, विक्की कौशल ने सभी का आभार जताया।