समय के साथ बदल रहा है बॉलीवुड
जागरण संवाददाता, इटावा : समय के साथ बॉलीवुड बदल रहा है। हमारे जमाने जैसी बात अब नहीं रही
जागरण संवाददाता, इटावा : समय के साथ बॉलीवुड बदल रहा है। हमारे जमाने जैसी बात अब नहीं रही। यह बात फिल्म अभिनेता रजा मुराद ने कही। वे रविवार रात माउंट लिट्रा जी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नए जमाने में अदाकारी, कैमरा, पैसा, तकनीक सब बदल गया है। यह स्वाभाविक है। नए कलाकार नई तकनीक के साथ बॉलीवुड में पदार्पण कर रहे हैं। बिना गॉडफादर बॉलीवुड में करियर बनाने के सवाल पर कहा कि ये जरूरी नहीं है। तमाम उदाहरण हैं जिन्होंने बिना किसी की मदद के बॉलीवुड में करियर बनाया। बस इसके लिए मेहनत और लगन आवश्यक है। अंत में उन्होंने कहा कि इटावा से गहरा नाता है। पिता मुराद साहब की पढ़ाई इटावा के इस्लामियां इटर कॉलेज से ही हुई थी। इसलिए यहां पर कई बार आ चुके हैं।