Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया सोशल मीडिया के उपयोग का प्रशिक्षण

संवाद सहयोगी जसवंतनगर छिमारा मार्ग स्थित एक मैरिज होम में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाजप

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 05:46 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 10:06 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया सोशल मीडिया के उपयोग का प्रशिक्षण
भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया सोशल मीडिया के उपयोग का प्रशिक्षण

संवाद सहयोगी, जसवंतनगर : छिमारा मार्ग स्थित एक मैरिज होम में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाजपा मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी के विकास के क्रम से अवगत होने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण में हमारा विचार परिवार, व्यक्तित्व का विकास, आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा और हमारी विचारधारा, हमारी कार्यपद्धति एवं संगठन की संरचना में हमारी भूमिका, सुरक्षा साम‌र्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत का निर्माण, सोशल मीडिया का उपयोग, पिछले छह सालों में हुए अंत्योदय प्रयत्न, 2014 के बाद भारतीय राजनीति में बदलाव भारतीय जनता पार्टी एवं हमारा दायित्व, प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियां आदि विषयों पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। शिविर में द्वितीय मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रशिक्षण देने वाले वक्ताओं में रमेश राजपूत, विमल भदौरिया, मनीष यादव पतरे, गीता शाक्य, सतपाल रहे। कार्यक्रम का संयोजन विक्रम अग्रवाल एवं राजकमल यादव ने किया। मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता ने अध्यक्षता की। राजेंद्र सिंह चौहान, अजय बिदु यादव, शीलू तोमर, सुरेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, उमेश शाक्य, पंकज शाक्य, गुड्डू शाक्य, बलवंत तोमर, शशिकांत चौधरी, राजवीर चौहान, संजीव चौधरी आदि उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.