यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शिवपाल के गढ़ में भाजपा प्रत्याशी ने डाला डेरा, अब डिंपल यादव और सपा महासचिव के दौरे से बढ़ेगी सियासी सरगर्मी
Mainpuri Lok Sabha Seat मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव व सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, इटावा। (Lok Sabha Election 2024) मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव व सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के जसवंतनगर विधान सभा में 23 अप्रैल को पहली बार आएंगे। वे सैफई व जसवंतनगर में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। कुछ लोगों से मिलने का भी कार्यक्रम है।
चुनाव की घोषणा के बाद डिंपल यादव जसवंतनगर विधान सभा में पहली बार किसी कार्यक्रम में आ रहीं हैं। इससे जसवंतनगर क्षेत्र में सियासी गर्मी बढ़ेगी और चुनाव प्रचार में तेजी आएगी।
