बाइक-स्कूटी रैली निकाल दिखाई नारी शक्ति
जागरण संवाददाता, इटावा : नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान के तहत सोमवार को इटावा सफारी पाक
जागरण संवाददाता, इटावा : नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान के तहत सोमवार को इटावा सफारी पार्क से स्टेडियम तक जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे की अगुवाई में बाइक रैली निकाली गई। रैली को सदर विधायक सरिता भदौरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खास बात यह रही कि जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने रैली में विधायक सरिता भदौरिया को पीछे बैठाकर स्कूटी चलाई। रैली में करीब 400 महिलाएं शिक्षा विभाग, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य कार्यकर्ताएं भी शामिल थीं। खास बात यह थी कि बाइक और स्कूटी के साथ बुलट मोटरसाइकिल भी महिलाएं लेकर आईं थीं। सभी ने हेलमेट का इस्तेमाल किया और लोगों को नारी सशक्तीकरण अभियान का संदेश दिया। इस अवसर पर सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि आज नारी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। वह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में काम कर रहीं हैं। महिलाओं के पास घर को संभालने के अलावा अपने कार्य क्षेत्र की दोहरी जिम्मेदारी होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह अभियान महिलाओं को और मजबूत बनाएगा। महिलाओं ने रैली निकालकर महिला शक्ति को जगाने का कार्य किया है। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि रैली में महिलाओं के साथ-साथ 400 स्कूली छात्राओं ने मार्शल आर्ट की ट्रेनिग लेकर उनके साथ सुरक्षा दस्ते के रूप में सहभागिता की है। कई महिलाएं प्राइवेट तौर पर भी इस अभियान में शामिल हुई हैं। यह इस अभियान की सफलता का प्रतीक है। हमें महिलाओं को मजबूत बनाना है। देश की नारी मजबूत होगी तभी देश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर सीडीओ पीके श्रीवास्तव, एडीएम जितेंद्र कुशवाहा, सिटी मजिस्ट्रेट सतेंद्र नाथ शुक्ला, एसडीएम सदर सिद्धार्थ, जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा, बीएसए अजय कुमार ¨सह, कार्यक्रम अधिकारी विनीता चंद्रा, सीएमओ अनिल कुमार अग्रवाल, उपनिदेशक कृषि एके ¨सह, जिला प्रोबेशन अधिकारी शिशुपाल ¨सह, जिला दिव्यांगजन अधिकारी प्रशांत कुमार ¨सह, गौरव पाठक भी मौजूद रहे।