खेत में घुसी भैंस तो शुरू हुआ खूनी खेल, इटावा में कुल्हाड़ी से युवक के सिर पर किया हमला; 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज
बकेवर के करौंधी गांव में खेत में भैंस घुसने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला ...और पढ़ें

HighLights
करौंधी गांव में भैंस घुसने को लेकर हुआ विवाद।
युवक राजकुमार पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया।
पुलिस ने नौ नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया।
संवाद सूत्र, बकेवर। करौंधी गांव में खेत में भैंस घुसने को लेकर हुए विवाद में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला करने के मामले में पुलिस ने नौ नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना में घायल राजकुमार का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस आरोपितों की तलाश के साथ ही घटना के पीछे के विवाद की जांच कर रही है।
11 अगस्त को बाजरा के खेत में भैंस घुसने पर राजकुमार ने उसे बाहर निकालने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। आरोप है कि गोपीचंद, कल्लू, डीके उर्फ रामवीर, वीरू, एस कुमार, माताप्रसाद, सर्वेश कुमार, हमीर सिंह और हाकिम लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गए। आरोप है कि वीरू ने राजकुमार के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। बचाव में हाथ लगाने पर हाथ में चोट आई। इसके बाद दोबारा हमला किए जाने से सिर में गंभीर चोट लगी।
मारपीट में राजकुमार के घायल होने के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव किया। पुलिस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। पीड़ित की पत्नी नीलम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनका मोबाइल भी तोड़ दिया और घटना के बाद परिवार को जानमाल की धमकी दी।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- हाईवे पर गश्त करती रही पुलिस, सुलतानपुर में चोरों ने 3 घरों से उड़ाए 1 करोड़ के गहने और नकदी
थानाध्यक्ष विपिन मालिक ने बताया दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद के कारणों और आरोपों की जांच की जा रही है। घायल राजकुमार की पत्नी नीलम की तहरीर पर नामजद नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
