Move to Jagran APP

हाईवे की सर्विस रोड पर आटो पलटा,महिला की मौत

संवादसूत्र बकेवर बिजौली गांव के सामने हाईवे ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर शुक्रवार को दोपह

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 05:51 PM (IST)Updated: Fri, 17 Sep 2021 06:48 PM (IST)
हाईवे की सर्विस रोड पर आटो पलटा,महिला की मौत
हाईवे की सर्विस रोड पर आटो पलटा,महिला की मौत

संवादसूत्र, बकेवर : बिजौली गांव के सामने हाईवे ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर शुक्रवार को दोपहर में एक आटो पलट गया। इससे एक महिला की उसके नीचे दब जाने से मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य महिला व एक बालक गंभीर घायल हो गए। हाइवे से सर्विस रोड पर पर मोड़ने के दौरान आटो डिवाइडर से टकराकर पलट गया था। चालक आटो को मौके पर छोड़कर भाग गया।

loksabha election banner

इटावा नगर के महेरा फाटक के पास रहने वाले विपिन राठौर की पत्नी संगीता व पुत्र अभिषेक, विपिन की 50 वर्षीय बहन सिया पत्नी अशोक निवासी दिल्ली एक आटो में सवार होकर इटावा से बिजौली गांव के पास स्थित रतनपुर गांव में किसी बाबाजी के थान पर पूजा पाठ कराने के लिए जा रही थीं। रतनपुर गांव का रास्ता बिजौली गांव से होकर जाता है। आटो जैसे ही बिजौली के ओवरब्रिज के आरंभ में सिक्सलेन पर पहुंचा। वैसे ही आटो में सवार महिलाओं ने चालक से सर्विस रोड होकर चलने को कहा। इस पर चालक ने अचानक आटो को सर्विस रोड पर जाने के लिए मोड़ दिया, जिससे आटो अनियंत्रित हो गया और एक साइड का पहिया हाईवे और सर्विस रोड के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गया और आटो पलट गया।

आटो पलटने वाली साइड ही बैठी विपिन की बहन सिया देवी सड़क पर गिर गई और आटो उनके ऊपर ही पलट गया। वह और संगीता व पुत्र अभिषेक गंभीर घायल हो गए। सूचना पर बिजौली चौकी इंचार्ज लोकेश कुमार सैनी मय फोर्स व डायल 112 व थाना की हाईवे मोबाइल सेवा मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज ने घायलों के स्वजन को सूचना दी और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। रास्ते में सिया देवी की मृत्यु हो गई। विपिन ने बताया कि उनकी बहन की ससुराल जसवंतनगर के पास सिरहोल गांव में है। कई साल से स्वजन सहित दिल्ली में रह रही थीं। दो अगस्त को बहन दिल्ली से मायके आयी हुई थीं, तब से यहीं थी। उनके तीनों बच्चों की शादी हो गई है। दूसरी तरफ इटावा-मैनपुरी फोरलेन हाईवे पर वैदपुरा थाना अंतर्गत मदर डेयरी के पास 15 सितंबर की शाम टैंपो से गिरकर 35 वर्षीय सीमा पत्नी बबलू लुहार निवासी गोल चक्कर सैफई गंभीर घायल हो गई थी। वह पति के साथ टैंपो से इटावा से अपने घर लौट रही थी। आयुर्विज्ञान विवि सैफई में दो दिन चले उपचार के बाद उसने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। महिला ने दम तोड़ा

इटावा : सीएचसी उदी से करीब 53 वर्षीय महिला गुरुवार को रेफर होकर जिला अस्पताल आई थी। शुक्रवार को उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृत्यु की वजह का पता नहीं चल सका है। इमरजेंसी स्टाफ के मुताबिक महिला सिर्फ अपना नाम तारावती बता सकी थी। वह पति का नाम और पता नहीं बता सकी। लगातार तड़पते हुए चिल्लाती रही थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.